Sahara Protest : क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी के कार्यकर्ता और निवेशकों का राज्य स्तरीय कन्वेंशन 26 मार्च को जयपुर में

उदयपुर । सहारा ,आदर्श, संजीवनी ,नवजीवन जैसी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटीओं के कार्यकर्ताओं और निवेशकों का राज्य स्तरीय कन्वेंशन 26 मार्च को जयपुर के हटवाड़ा रोड स्थित मजदूर किसान भवन में होगा।

यह जानकारी देते हुए क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी कार्यकर्ता एवं निवेशक संघर्ष समिति के संयोजक विजय कुमार वर्मा ने बताया कि इन क्रेडिट सोसाइटी द्वारा निवेशकों को उनकी निवेश की गई राशि भुगतान नहीं करने पर पूरे देश एवं प्रदेश में आंदोलन चल रहे हैं और इन सोसाइटीओ के प्रबंधन के खिलाफ फौजदारी मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं लेकिन सरकार, प्रशासन एवं पुलिस का इन लुटेरी सोसाइटी के प्रबंधन के साथ गठजोड़ होने के कारण कोई कार्यवाही नहीं हो रही है, इसलिए आंदोलन को एकताबद्ध कर मजबूत कर आंदोलन को राज्य व्यापी और देश व्यापी बनाने की रणनीति बनाने के लिए 26 मार्च को जयपुर में यह कन्वेंशन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजस्थान के लगभग 25 जिलों से 350 प्रतिनिधि भाग लेंगे ।

वर्मा ने बताया कि इस कन्वेंशन की तैयारी के लिए राजस्थान के अधिकांश जिलों में कार्यकर्ताओं और निवेशकों की बैठके आयोजित की जा रही है । उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं एवं निवेशकों के इस आंदोलन को वामपंथी दलों ने समर्थन दिया है।

उन्होंने कहा कि जयपुर में 26 मार्च के इस कन्वेंशन को सफल बनाने के लिए उदयपुर जिले के कार्यकर्ताओं एवं निवेशकों की एक बैठक 19 मार्च को सुबह 11:00 बजे माछला मगरा स्थित शिराली भवन में होगी, जिसे सीटू के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद राजेश सिंघवी संबोधित करेंगे ।

  • Related Posts

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !
    • TN15TN15
    • March 11, 2026

    Sahara India Mass Communication और Sahara India TV…

    Continue reading
    ओपी श्रीवास्तव सहारा समूह की विदेशी संस्थाओं का भी डायरेक्टर : सतीश चतुर्वेदी 
    • TN15TN15
    • January 27, 2026

    भोपाल। संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

    कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा!

    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    इन देशों के पास अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइल! 

    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सारा अर्जुन ने दुनिया के सामने बताया असली धुरंधर

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव

    • By TN15
    • March 18, 2026
    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर  की शख्स हत्या, बवाल,  भड़के पप्पू यादव

    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा

    • By TN15
    • March 18, 2026
    राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा