सहारा निवेशकों ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिलाधिकारी का घेराव 

महाराष्ट्र में जिलाधिकारी कार्यालय गोंदिया के सामने संयुक्त ऑल इंडिया जन आंदोलन संघर्ष न्याय मोर्चा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष गेंदलाल हरीणखेडे  के नेतृत्व में गोंदिया जिला कमेटी अध्यक्ष  मनोहर  देविकर और सचिव गजेंद्र पटले  ने अपनी टीम के साथ सहारा इंडिया प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। सहारा इंडिया गोंदिया जिले के करीब 25-30 लाख निवेशकों का 50 से 60 करोड़ रुपये का जमा धन वापसी मिलने के लिए एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी गोंदिया को प्रत्यक्ष निवेदन सौंपा गया। निवेदन देते वक़्त प्रमुख रूप से उपरोक्त सभी पदाधिकारियों व्यतिरीक्त निम्न  सभासद भी उपस्थित थे। सर्वश्री सुरेश रावते, महेंद्र सिंह चव्हाण, विजय ब्राह्मणकर,भोजराज जी ठाकुर, आनंद तरोणे, संतोष कावळे, यशवंत सिंह चव्हाण, दिगंबर गौतम, राधेशाम देशमुख आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता और जमाकर्ता हजारों की संख्या में आंदोलन में सहभागी थे।  इसके पूर्व 06-02-2023 को  भी जिलाधिकारी महोदय गोंदिया को केंद्रीय कार्यकारिणी ने 5 सूत्रीय मांगों सौंपा था। मुख्यमंत्री महोदय से उनकी वीडियो कॉन्फरन्सिंग मीटिंग के चलते उनसे बातें नहीं हो सकी थी। हमें विगत 4-5 वर्षों से सहारा विरोधी संघर्ष के चलते अनुभव आया कि कोई अधिकारी, नेता या मंत्री हमसे बात करने के लिए तैयार नहीं होता है या उनके पास समय नहीं होता है, तो हमारे समस्याओं को निराकरण कैसे होगा।
प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, राज्य के गृह मंत्री आमदार, खासदार सबको निवेदन दिया। गुहार लगाई परंतु हमारी समस्या सुनने का किसी के पास समय नहीं है, सब ऐसा ही चलता रहा तो हमारी समस्याओं का समाधान कैसे होगा। ये बहुत बड़ा प्रश्न हमारे सामने खड़ा है. सहारा इंडिया में हमारी जमा पूंजी विगत 12-15 वर्षों से अटकी पड़ी है, जिसका भुगतान सहारा इंडिया द्वारा नहीं करने से उसकी ब्याज सहित  रक्कम आज की तारीख में 100/- करोड़ के उपर हो चुकी है।

  • Related Posts

    जिद्दीपन के चलते खुद भी बे मौत मरा और सहारा कर्मचारियों-निवेशकों को मरने के लिए छोड़ गया सुब्रत रॉय! 
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    चरण सिंह  यह फोटो गौर से देखिये। फोटो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    ABVP की जीत पर अमित शाह से राजनाथ तक ने दी ऐसे बधाई

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में, कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, उपाध्यक्ष पद निर्दलीय खाते में,  कोई सीट न जीत सकी एनएसयूआई!

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    गणेश उत्सव के दौरान युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    पिता चाहते थे UPSC करे बेटा लेकिन… DUSU चुनाव में उलटफेर करने वाले दीपांशु शौकीन कौन हैं? निर्दलीय उतरकर ABVP-NSUI को चौंकाया

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA

    ‘बड़ा धोखेबाज…’, मक्का पैक्ट को लेकर पाकिस्तान पर बरसे US के पूर्व NSA