अमवा आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पर रोगी हितधारक मंच का हुआ गठन

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

जिले में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पर रोगी हितधारक मंच के सदस्यों के द्वारा आम लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जा रही है ताकि लोग टीबी, शुगर, एईएस जैसे गंभीर रोगों के प्रति सुरक्षित हो सकें और बेवजह होने वाले परेशानियों व खर्च से बच सकें।
जिले के चिरैया, संग्रामपुर के साथ ही चकिया प्रखंड के अमवा ग्राम में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पर रोगी हितधारक मंच का गठन सीएचओ संजय कुमार के दिशा निर्देशन में किया गया है। जिसमें मुखिया नीलम देवी, उनके प्रतिनिधि श्रीबाबू यादव, मुकेश कुमार, संगीता देवी, एएनएम बबिता कुमारी, आशा तारामति देवी, आंगनबाड़ी सेविका मोनिका देवी, रीना कुमारी, शिक्षक लालबाबू पासवान, राशन डीलर सोनू कुमार, आशा एवं फाइलेरिया मरीज तथा एक वॉलेंटियर शामिल थे।
मंच के बैठक में सबसे पहले सीएचओ संजय कुमार के द्वारा फाईलेरिया बीमारी के कारण और बचाव पर विस्तार से चर्चा करते हुए रोगी हितधारक मंच के गठन का उदेश्य और किस तरह से सामुदायिक स्तर पर फाइलेरिया बीमारी के साथ अन्य बीमारी जैसे टीबी, लेप्रोसी, शुगर, बीपी, एईएस/जेई पर भी विस्तार से चर्चा किया गया। मुखिया प्रतिनिधि श्रीबाबू ने कहा कि रोगी हितधारक मंच हमारे पंचायत के लिए बिल्कुल नया है। हमलोग इस मंच के माध्यम से समुदाय में जागरूकता अभियान चलाएंगे, जिससे लोग आरोग्य मन्दिर पर मिलने वाले सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।
पिरामल स्वास्थ्य के सुमित कुमार द्वारा एमएमडीपी किट और फाइलेरिया बीमारी के स्टेज के बारे मे विस्तार से बताया गया। सीएचओ संजय ने कहा कि बच्चों क़ो चमकी से बचाव हेतु कड़ी धूप में न निकलने दें, रात में खाली पेट न सुलाए, बच्चों क़ो रात व सुबह में जगाकर देखें कि बच्चे क़ो कोई तकलीफ तो नहीं है। किसी प्रकार की परेशनी हो तो आयुष्मान आरोग्य मंदिर या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से सम्पर्क करें। उन्होंने तिथि निर्धारण कर आयुष्मान केंद्र पर ही फाइलेरिया किट वितरण और विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए आवेदन लेने की बात कहीं। उन्होंने कहा की प्रत्येक माह मंच की बैठक होगी। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    किसान संघर्ष समिति की 345वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    स्पष्टीकरण दे सरकार : रघु ठाकुर 

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    जब सवालों के जवाब नहीं तो प्रेस कॉन्फ्रेंस कैसी योगी जी ?

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    विराट कोहली या इमरान खान? द्रविड़ ने पकिस्तान के पूर्व कप्तान को बताया बेस्ट!

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप

    BRICS में पेजेशकियान का PM मोदी ने थामा हाथ, कैमिस्ट्री देख जलभुन जाएंगे ट्रंप