एसपी ने 10 थानों के थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया

बिजनौर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सृदृढ़ बनाने हेतु थाना प्रभारियों के क्षेत्र में फेरबदल किया है। किरतपुर कोतवाल राकेश कुमार को प्रभारी विशेष जांच प्रकोष्ठ बिजनौर बनाया गया। उनके स्थान पर थाना शिवाला कलां के थानाध्यक्ष को किरतपुर का चार्ज सौंपा गया है। अब उ० नि० विरेन्द्र कुमार किरतपुर कोतवाली के थानाध्यक्ष होंगे। वहीं नजीबाबाद के थाना प्रभारी जय भगवान को थाना नूरपुर का प्रभारी बनाया गया है, उनके स्थान पर नजीबाबाद कोतवाली की कमान इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष मण्डावर इंस्पेक्टर मृदुल कुमार को कोतवाली बढ़ापुर भेजा गया है। जबकि मण्डावर की कमान विशेष जांच प्रकोष्ठ के प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार सरोज को सौंपी गई है। थाना बढ़ापुर के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार को थानाध्यक्ष थाना नांगल सोती भेजा है। इंस्पेक्टर शैलेन्द्र पाल सिंह को थानाध्यक्ष शिवाला कलां भेजा है जबकि हल्दौर की कमान पुष्कर सिंह को सौंपी गयी है। उ० नि० संजय कुमार को थानाध्यक्ष चांदपुर बनाया गया है।

मीडियाकर्मियों से पंगा लेना भारी पड़ गया राकेश कुमार को

किरतपुर। थाना प्रभारी राकेश कुमार द्वारा मीडिया कर्मियों से अभद्र व्यवहार करना भारी पड़ गया। किरतपुर के मीडियाकर्मियों ने उनके व्यवहार की एसपी व एसपी सिटी शिकायत भी की थी। उल्लेखनीय है कि गांव गोविन्दपुर में हत्या की घटना को कवरेज करने पहुंचे मीडिया कर्मियों को पुलिस की मौजूदगी में भीड़ द्वारा घेरने का प्रयास किया गया। ब्लाक प्रमुख वे युवा जाट नेता ने सामने आ कर अप्रिय घटना को घटित होने से बचा लिया। घटना पर खेद जताने के बजाये थाना प्रभारी ने उल्टे मीडिया कर्मियों से अभद्र व्यवहार किया। थाना प्रभारी ने यहां तक कह दिया कि बुलाऊं भीड़ को आदि आदि… एसपी सिटी ने उसी समय इशारा दे दिया था और विश्वास दिलाया था कि मीडियाकर्मियों के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। राकेश कुमार की विशेष जांच प्रकोष्ठ में नियुक्ति कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का परिणाम है।

  • Related Posts

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ पुलिस ने 1 साल से फरार चल…

    Continue reading
    इस्लाम अपनाने वाली बहनों को अवैध हिरासत में रखने पर हाईकोर्ट सख्त, 25 लाख मुआवजे का आदेश
    • TN15TN15
    • August 11, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो…

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात

    डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात