मोदीनगर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

मोदीनगर।  1 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को नियर राज चौपला, मोदीनगर में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव गिरीश मथुरिया सैन के नेतृत्व में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा, भंडारे का आयोजन किया तथा मिठाई वितरित कर अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुट जाए, ताकि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बन सके।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा रुहेला ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव पिछड़ों, दलितों, किसानों, युवाओं एवं कमजोर वर्गों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का संकल्प है कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव का जन्मदिन मुख्यमंत्री के रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, समर्पण और एकजुटता के साथ कार्य करना होगा।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और जनसेवा का संदेश भी दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति, प्रदेश महासचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) गिरीश मथुरिया सैन, सुरेंद्र त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा रुहेला, जिला उपाध्यक्ष बॉबी सैन, जिला कोषाध्यक्ष मनीष बंसल, कमलेश चौधरी, बल्लू सिकरी, प्रिंस, तरुण जाटव, सुनील शर्मा, सुनील द्विवेदी, गुलशन नंदा सैन, विजय सैन, नीटू सैन, मनीष वशिष्ठ,अखबर ठेकेदार,अजय सैन,विजय सैन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अप्रैल 2026 में हुए…

    Continue reading
    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    कॉकरोच जनता पार्टी ने ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे