SP ने दिखाया कि घटाई जा सकती हैं BJP की सीटें- बोले अखिलेश

 द न्यूज 15 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद समाजवादी पार्टी (सपा) की सीटें बढ़ने और मत प्रतिशत में इजाफा होने पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने राज्य की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि हमने दिखा दिया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सीटों को घटाया जा सकता है। यादव ने शुक्रवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी करने और मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा की सीटों में यह कमी निरंतर जारी रहेगी। आधा से अधिक भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा।’’
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों, सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल ने आठ सीटों, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने छह सीटों पर जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी ने 255 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में सत्ता में शानदार वापसी की है। 2017 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी।
यूपी चुनाव में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ एक लाख से अधिक मतों से चुनाव जीते हैं। ईसी के मुताबिक, यूपी सीएम ने गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुभावती उपेंद्र शुक्‍ला को 1,03,390 मतों के भारी अंतर से हराया। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के रथ पर सवार होकर भाजपा ने गुरुवार को दो तिहाई बहुमत के साथ उत्तराखंड में सत्ता में वापसी कर एक नया इतिहास रच दिया।

घोषित परिणामों में 70 में से 47 सीटों पर विजय पताका फहराने के साथ ही भाजपा ने बहुमत के 36 के जादुई आंकड़े को आसानी से पार करते हुए सत्ता की दौड़ में फिर बाजी मार ली। साल 2000 में यूपी के पुनर्गठन के बाद अस्तित्व में आए इस प्रदेश के चुनावी इतिहास में किसी भी पार्टी ने लगातार दो बार सरकार नहीं बनाई और भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से सत्ता में आती रही।

वहीं, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले करीब आठ लाख मतदाताओं ने ‘उपरोक्त में से कोई नहीं’ अथवा नोटा का विकल्प चुना। चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।

Related Posts

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

Continue reading
यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!