यूपी चुनाव नतीजों के बाद भाषण में योगी ने मोदी को सात बार कहा धन्यवाद, पर PM ने एक बार भी नहीं लिया सीएम का नाम

चार राज्यों में जीत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनाव परिणाम अगले 25 वर्षों तक देश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को लेकर देश के मूड को दर्शाते हैं।

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। भाजपा ने पांच में से चार विधानसभा चुनावों में बड़ी जीत हासिल की। सबसे बड़ी जीत पार्टी को उत्तर प्रदेश में मिली, जहां पार्टी ने स्पष्ट बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीत के बाद अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई बार धन्यवाद दिया। हालांकि, दिल्ली में पार्टी के मुख्यालय में अपने 45 मिनट के भाषण के दौरान प्रधानमंत्री ने कई विषयों पर बात की। 2024 के आम चुनावों पर इन चुनावों का क्या असर होगा। यह भी बताया, लेकिन मोदी ने चारों राज्यों के किसी भी मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया।
कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद केसी वेणुगोपाल सरीखे दिग्गज निशाने पर- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खारब प्रदर्शन के बाद कई केंद्रीय नेता अपने ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। पार्टी के लोकसभा सांसद जसबीर बिल जैसे कुछ लोगों ने कहा है कि पंजाब में उम्मीदवारों को चुनने के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के प्रमुख अजय माकन और राज्य के एआईसीसी प्रभारी हरीश चौधरी पर हार की ठीकरा फोड़ा है।
राहुल गांधी की कोर टीम के अहम सदस्यों में से एक माने जाने वाले संगठन के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल पर कुछ और नेता उंगली उठा रहे हैं। वे जी-23 के कुछ नेताओं के भी निशाने पर हैं। उत्तराखंड के एआईसीसी प्रभारी देवेंद्र यादव भी निशाने पर हैं।
AAP का ऑनलाइन सेलिब्रेशन : जैसे ही यह स्पष्ट हुआ कि पार्टी पंजाब को प्रचंड बहुमत से जीतकर इतिहास रचने की ओर अग्रसर है, आप की सोशल मीडिया टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मीम्स और रील्स पोस्ट करना शुरू कर दिया। “केहदी हुंडी सी” और “कच्चा बादाम” जैसे ट्रेंडिंग गानों और धुनों पर सेट, पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की पोस्ट को लोगों ने काफी पसंद किया।
विधानसभा चुनाव परिणाम: कांग्रेस की हार के बाद G-23 नेताओं की आजाद के घर बैठक, गुलाम नवी बोले- मेरा सीना छलनी हो रहा है
चार राज्यों में भाजपा की सरकार- बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में शानदार प्रदर्शन किया है। पार्टी को गोवा में 20, मणिपुर में 32, उत्तर प्रदेश में 255 और उत्तराखंड में 40 सीटें हासिल की। चारों राज्यों में पार्टी सरकार बना रही है।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!