पाकिस्तान 30 करोड़ भेजने वाला सोनू साइबर फ्रॉड का ‘किंग’

 डार्क वेब पर चलता ‘सिक्का’, डिजिटल कोर्ट में खुद ‘जज’

 सीतामढ़ी । यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा सीतामढ़ी जिला का सोनू साइबर फ्रॉड की दुनिया का शातिर खिलाड़ी निकला है। गिरफ्तारी और उसके पास से मिले तरह-तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से उसके कारनामे परत दर परत खुल रहे हैं। यूपी एटीएस और पुलिस भी इस शातिर के कारनामे को जानकर हैरान है। यह साइबर फ्रॉड का ऐसा खेल खेलता था, जिसकी कल्पना भी आम आदमी नहीं कर सकता है। यह साइबर खिलाड़ी जिले के भिट्ठा थाना क्षेत्र के श्रीखंडी भिट्टा गांव का निवासी है।
यूपी पुलिस और खुफिया एजेंसी ने शनिवार की देर रात घर से ऋषिकेश साह उर्फ सोनू साह को गिरफ्तार किया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपराधिक घटना को अंजाम देने के मामले में उसे दबोचा गया है। टीम ने सोनू के पिता मोहन साह को हिरासत में लिया था। सोनू की गिरफ्तारी के बाद जांच में जो सच सामने आये हैं, वह काफी चौंकाने वाले हैं। पता चला है कि सोनू का तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपराध और देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने वाले संगठन से जुड़ा है।
सोनू एक ऐसे संगठन से जुड़ा हुआ था, जो इंटरनेट की काली और खतरनाक दुनिया के सबसे बदनाम नाम डार्क वेब का इस्तेमाल कर रहा था। बहरहाल इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। मीडिया रिपोटों के अनुसार, सोनू का गैंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से फर्जी कोर्ट संचालित करता था। कोर्ट देखने में सामान्य लगता था। फर्जी कोर्ट में जज, सीबीआई और वकील सभी होते थे। फर्जी एसबीआई अधिकारी बना गैंग का सदस्य उस व्यक्ति (जिसे जाल में फंसा लिया जाता था/फंसाने की कोशिश की जाती थी) को अपनी आईडी भी दिखाते थे, ताकि अगले को शक की कोई गुंजाइश नहीं रहे।
सूत्रों से खबर मिली है कि सोनू और उसके गैंग के लोग एक महिला डॉक्टर को फंसाने के लिए सात दिनों तक फर्जी कोर्ट संचालित किया था। खास बात कि जज के रूप में शातिर खिलाड़ी सोनू साह ही था। डिजिटल सुनवाई के दौरान जज बने सोनू ने डॉक्टर से कहा कि उनके पास जमा राशि की जांच की जानी है। इसके लिए पूरी राशि सरकारी खाते में जमा करानी होगी। फिर डर से उस डॉक्टर ने जज यानी सोनू के बताए खाते में 2.81 करोड़ रुपये डाल दी थी। खास बात यह कि महिला डॉक्टर को सोनू ने डिजिटल अरेस्ट होने की बात कह डरा दिया था। इसी मामले में यूपी एटीएस ने उसे गिरफ्तार किए जाने की बात कही जा रही है।
यूपी एटीएस को महिला डॉक्टर ने जानकारी दी थी कि एक व्यक्ति का उनके पास कॉल आया। उसने खुद को साइबर क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया था और मुंबई से बात करने की बात कही थी। उसने महिला डॉक्टर को कहा था कि उनके मोबाइल नंबरों पर कई केस दर्ज है। साथ ही उनके (डॉक्टर) खाते से सात करोड़ रुपये की मनी लांड्रिग हुई है। यह कहते हुए उस शख्स ने महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर लेने की बात कही। धमकी दिया था कि इस मामले में उन्हें तीन से पांच साल तक की सजा हो सकती है।
डार्क वेब इंटरनेट की दुनिया का वो हिस्सा है, जहां तक सर्च इंजन नहीं पहुंचता है। बताया गया है कि इसे स्पेशल वेब ब्राउजर से एक्सेस किया जा सकता है। जिस तरह समुद्र की सतह और पानी के नीचे कुछ हिस्से तक हमारी पहुंच होती है, लेकिन एक हिस्सा ऐसा भी है जहां कोई नहीं पहुंचा, डार्क वेब इंटरनेट की दुनिया का वही हिस्सा है। इस हिस्से तक बहुत कम लोगों की पहुंच है। डार्क वेब से कई अवैध काम होते हैं। साइबर वर्ल्ड की ये दुनिया अवैध कामों का ठिकाना माना जाता है।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया