Sonam Wangchuk : 20 को जंतर मंतर से संसद की ओर मार्च करेंगे वांगचुक, लोगों से दिल्ली पहुंचने की अपील

20 जुलाई को संसद मार्च करेंगे सोनम वांगचुक

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के अनशन को 19 दिन पूरे हो चुके हैं। वहीं, सोनम वांगचुक के अनशन को 11 दिन हो चुके हैं, उनका करीब 7 किलो वजन गिर गया है। इस बीच वांगचुक ने 20 जुलाई को जंतर मंतर से संसद की ओर मार्च का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है कि मानसून सत्र के पहले दिन इस शांतिपूर्ण मार्च के लिए दिल्ली पहुंचें।

सोनम के अनशन को 11 दिन हो चुके हैं पूरे

 

सोनम के साथ जो स्टूडेंट्स अनशन में बैठे हैं, उनमें से एक स्टूडेंट की तबीयत बुधवार को बिगड़ी और उन्हें अस्पताल भर्ती करना पड़ा। JNU स्टूडेंट ऋषिकेश 11 दिन से अनशन पर थे, उन्हें छाती में दर्द और बहुत कमजोरी की शिकायत थी।

 

20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान

 

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से अपील की है कि वे 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर से संसद तक निकाले जाने वाले शांतिपूर्ण मार्च में शामिल हों। उनका कहना है कि यह मार्च छात्रों से जुड़े मुद्दों और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की बात भी कह रहे हैं।
 

स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

 

अनशन लंबा खिंचने के साथ ही प्रदर्शनकारियों की सेहत को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। 11वें दिन तक सोनम वांगचुक का वजन 7 किलोग्राम से अधिक घट चुका है। वहीं, उनके साथ अनशन पर बैठे कई छात्रों की तबीयत भी बिगड़ने की खबरें सामने आई हैं। बुधवार को जेएनयू के छात्र ऋषिकेश की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

  • Related Posts

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 25, 2026

    महिला हिंसा बंद करो, सम्मान, सुरक्षा और समानता…

    Continue reading
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सूरजपुर और देवला में कामगारों से 1 से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    • By TN15
    • November 25, 2026
    इमरान मसूद पर भड़के सपा नेता ST हसन, ‘कांग्रेस को मजबूत करने की बजाय…’

    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अखिलेश के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का तंज

    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    • By TN15
    • November 25, 2026
    Anaemia In Women: भारत में महिलाओं के लिए बड़ा खतरा, 56% में खून की कमी; सर्वे में खुलासा

    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    • By TN15
    • November 25, 2026
    अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर सीटू का आह्वान

    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    • By TN15
    • November 25, 2026
    कांग्रेस से गठबंधन टूटा तो सपा की सरकार बनना नामुमकिन!

    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि

    • By TN15
    • November 25, 2026
    यदि डॉ. बी.आर. आंबेडकर को संविधान बनाने की पूरी स्वतंत्रता होती: ‘स्टेट्स एंड माइनॉरिटीज़’ के आलोक में एक वैकल्पिक दृष्टि