टॉयलेट करते वक्त पति को मरवाया सोनम ने, विशाल ने किया था कुल्हाड़ी से वार!
क्या राजा सोनम के प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था ? क्या राजा ने सोनम का अपमान किया था ? क्या राजा ने सोनम के सेहत शादी की जबरदस्ती की थी ? क्या राजा ने सोनम को शादी के लिए मजबूर किया था ? क्या राजा को सोनम के प्रेम प्रसंग का पता चल गया था ? नहीं न। तो फिर सोनम ने अपनी पति राजा को क्यों मारा।
यदि सोनम का प्रेम प्रसंग जानते हुए भी शादी की गई तो उसके जिम्मेदार तो उसके परिजन हैं। या फिर सोनम राज कुशवाहा के साथ भाग जाती। बेचारे राजा को किस बात की सजा दे दी गई। वह धोखे से। टॉयलेट करते वक्त। बताया जा रहा है कि सोनम ने जोर से आवाज लगाई कि मारो इसे।
राजा रघुवंशी की हत्या टॉयलेट करते वक्त की गई है। जानकारी के अनुसार राजा जब टॉयलेट के लिए रुके थे, तभी हमलावरों ने उन पर कुल्हाड़ी से वार किया। सोनम ने कथित तौर पर चिल्लाकर कहा, “मारो इसे,” और विशाल नामक व्यक्ति ने पहला वार किया। इसके बाद राजा को बेहोश होने पर खाई में फेंक दिया गया। हत्या की योजना सोनम ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बनाई थी और इसमें ऑनलाइन हथियार खरीदने और सुनसान जगह का चयन करने जैसे कदम शामिल थे। मेघालय पुलिस ने क्राइम सीन को रीक्रिएट किया, जिससे यह जानकारी सामने आई कि हत्या केवल 18-20 मिनट में अंजाम दी गई। सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल राजा रघुवंशी को उनकी पत्नी सोनम फोटो खींचने के बहाने एक सुनसान जगह पर ले गई, जहां सुपारी देकर रखे गए हत्यारों ने उन पर हमला किया। हत्या के बाद राजा के शव को खाई में फेंक दिया गया, और सोनम ने साक्ष्य मिटाने के लिए सभी फोन तोड़ दिए। मेघालय पुलिस ने क्राइम सीन को रीक्रिएट किया और सोनम को गाजीपुर के एक ढाबे से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में मनोवैज्ञानिक कारणों, जैसे ईर्ष्या, विवाहेत्तर संबंधों का शक, या अन्य व्यक्तिगत विवादों को हत्या का कारण माना जा रहा है। यह एक आपराधिक मामला है, और पुलिस जांच जारी है।








