कोई हमें कुचल देगा और तुम सौदा करके चुप हो जाओगे- राकेश टिकैत ने विरोध प्रदर्शन के लिए किसानों को बुलाया तो लोग करने लगे ऐसे कमेंट

मोदी सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राकेश टिकैत ने किसानों से प्रदर्शन करने की अपील की है।
 

न्यूज 15 
नई दिल्ली। किसानों के हक की मांग कर आंदोलन करने वाले राकेश टिकैत एक बार फिर संक्रिय हो गए हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ हुंकार भरने की तैयार कर ली है। टिकैत ने अपने समर्थकों से एकजुट होने के लिए कहा है। टिकैत ने 21 मार्च को विश्वासघात दिवस मनाने का ऐलान किया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि सभी जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करें।
ट्विटर पर राकेश टिकैत की अपील: राकेश टिकैत ने ट्विटर पर लिखा कि “मोदी सरकार द्वारा किसानों के साथ की गई वादाखिलाफी को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर  आज 21 मार्च को सुबह 11:00 बजे से जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर विश्वासघात दिवस मनाने के लिए सभी किसान साथी एकजुट हों।” राकेश टिकैत के इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों की प्रतिक्रियाएं: खीमानंद तिवारी नाम के यूजर ने लिखा कि “टिकैत बाबू, आपकी हैसियत केवल एक राजनैतिक मुखौटा भर है। आपके आन्दोलन से साबित हुआ कि आप भारत विरोधी षडयंत्रो में लगे हो,असली किसान आपके चेहरे को पहचान गये हैं।” ओपी खोरवाल नाम के यूजर ने लिखा कि “देश के किसानो के साथ आप लोगों ने अच्छा नहीं किया है क्योंकि आप लोग यूपी चुनाव के समय चुप क्यों रहे हो, चुनाव के दौरान एक भी रैली क्यों नहीं की?”
चंद्रजीत नाम के यूजर ने लिखा कि “कोई हमें कुचल देगा और तुम सौदा करके चुप हो जाओगे।” संदीप गोयल नाम के यूजर ने लिखा कि “अब कोई नही सुनने वाला आपकी। आपकी सच्चाई सबके सामने आ गयी है।” राघवेंद्र चौधरी नाम के यूजर ने लिखा कि “फिर चालू हो गई दुकान आपकी?”
=भारतवासी नाम के यूजर ने लिखा कि “यूपी चुनाव में चुप बैठने के लिए कितना पैसा खाया आपने? वो पैसे खत्म हो गये?” राघवेंद्र सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि “किसान बेचारा धूप में मेहनत करता है और ये फर्जी किसान नेता हवाई जहाज से यात्रा करते हैं।” जॉन नाम के यूजर ने लिखा कि “किसानों को अपना काम भी करने दोगे या फिर आंदोलन ही करते रहें।”
विजय शर्मा नाम के यूजर ने लिखा कि “चुनाव खत्म हो गया है जरा संभल कर धरना प्रदर्शन करना।” कृष कुमावत नाम के यूजर ने लिखा कि “लगता है कैमरों की फ्लैश लाइट के आदि हो गए हो लेकिन अब कोई नहीं पूछने वाला।” पंकज सचान नाम के यूजर ने लिखा कि “टिकैत जी आप किसान हित मे कार्य करते हैं। आप के संघर्ष से किसानों लाभ भी हुआ पर आप जो राजनीतिक पार्टियों की तरफदारी करते हो, वह ना आप के हित मैं है और ना ही किसानों के।”

Related Posts

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

दिल्ली जंतर मंतर पर जेलों में बंद 25…

Continue reading
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

 ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

 ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत