किसी ने कोहनी मारी तो किसी ने किया बैड टच, हरियाणा कांग्रेस के मंच पर छेड़खानी शिकार हुईं सोनिया दुहन कौन 

0
15
Spread the love

हरियाणा विधानसभा वोटिंग से पहले कांग्रेस के लिए अजीब स्थिति बन गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पार्टी की नेता सोनिया दुहन के साथ कुछ लोग बदसलूकी कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये कांग्रेसी नेता ही हैं।

घटना हरियाणा के नारनौल में हुई। जस्सी की रैली में एक आदमी स्टेज पर सरेआम सोनिया दुहन से छेड़खानी कर रहा है। वहीं पास खड़ दूसरा नेता की नजर पड़ती है तो वह उस शख्स का हाथ झटक देता है। दावा किया जा रहा है कि सोनिया दुहन के साथ कई बार धक्कामुक्की भी की गई। भीड़ में उनके साथ छेड़खानी हुई। सोनिया दुहन शरद पवार की पार्टी में थी लेकिन अब कांग्रेस में है और जस्सी की सगी भतीजी हैं। कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने सोनिया दुहन के साथ स्टेज पर हुई बदसलूकी पर कहा, ‘मैंने उनसे बात की, वह मुझे बता रही हैं कि उनके साथ वहां छेड़छाड़ की गई… मैंने उनसे इस बात की पुष्टि की है, अगर आज किसी महिला के साथ ऐसा होता है, तो इससे बुरा और निंदनीय क्या हो सकता है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए…’

सोनिया दुहन का जन्म 1992 में हरियाणा के हिसार में हुआ था। सोनिया दुहन ने महज 21 साल की उम्र में ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था। हिसार क्षेत्र में अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद सोनिया दुहन अंबाला गईं। अंबाला में पढ़ाई के बाद उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here