‘8 अक्टूबर के बाद बिहार में राजनीतिक भूकंप आएगा’

 आरजेडी नेता ने एनडीए को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी

 पटना। बिहार एनडीए में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसे लेकर आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि 8 अक्टूबर को हरियाणा, जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही बिहार में राजनीतिक भूकंप आएगा. बिहार मध्यावधि चुनाव की ओर जाएगा. जेडीयू अक्टूबर का इंतजार कर रही है. जेडीयू बीजेपी से पल्ला झाड़ लेगी. बीजेपी नीतीश पर सीएम की कुर्सी छोड़ने का दवाब बना रही है. दोनों राज्यों के नतीजे आते ही बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी. जेडीयू बीजेपी में हर मुद्दे पर खटपट है.
मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि जेडीयू नीतीश को पीएम बनाने और भारत रत्न देने की मांग कर रही है. नीतीश को आरजेडी साथ कभी नहीं लेगी. क्योंकि ‘बिहार की जनता की है पुकार, अबकी बार तेजस्वी की सरकार’. हरियाणा, जम्मू कश्मीर केएग्जिट पोल के नतीजे सच साबित होंगे. दोनों राज्यों में बीजेपी का सुपड़ा साफ होगा. 8 अक्टूबर के नतीजे का बिहार में बड़ा साइड इफेक्ट दिखेगा.
दरअसल 8 अक्टूबर को चुनाव नतीजों से पहले शनिवार को एग्जिट पोल के नतीजे जारी हुए है. जिससे कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं. हरियाणा में कांग्रेस के 10 साल बाद सत्ता में लौटने का अनुमान है, जबकि जम्मू-कश्मीर के लिए कुछ एग्जिट पोल नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को सरकार बनाते हुए दिखा रहे हैं, जबकि कुछ गठबंधन को बहुमत से 10 से 15 सीटें दूर दिखा रहे हैं।
वहीं जम्मू-कश्मीर में गठबंधन को 40 सीटें मिलने का अनुमान है और बीजेपी को 30 सीटें मिलने का अनुमान है. एग्जिट पोल का अनुमान है कि पीडीपी और अन्य को 10-10 सीटें मिलेंगी और वे किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं. हालांकि, ये सिर्फ अनुमान हैं, नतीजे 8 अक्टूबर को ही आएंगे, जिसके बाद ये पता चलेगा कि जनता ने अपने लिए किस पार्टी को सही समझा. इसी अनुमान को लेकर बिहार में विपक्ष ये कहने लगा है कि इन राज्यों में नतीजे आने के बाद बिहार की सियासी हवा भी बदलेगी.

  • Related Posts

    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading
    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे