किशन पटनायक के स्मृति दिवस पर सोशलिस्टों ने लिया मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प

देश के बड़े समाजवादी चिंतक रहे किशन पटनायक के 20 वे स्मृति दिवस पर सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) कानपुर के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विकल्पहीन नहीं है दुनिया विषय पर चर्चा हुई.  कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों से जुटे समाजवादियों ने एक बार फिर पूरी ताकत से समतामूलक समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया. ‘वर्तमान परिस्थिति में किशन जी के विचार’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने समता समाज के बिछड़े साथियों को एक मंच पर लाने का प्रस्ताव रखा. कार्यक्रम का आयोजन सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) एवं साँझा विचार मंच के संयुक्त तत्वाधान हुआ। वक्ताओं ने कहा कि पटनायक के विचारों से प्रेरित होकर हजारों लोग संगठन से जुड़े थे, वे सभी आज छटपटाहट में हैं. सभी चाहते हैं कि. देश मे बढ़ रही अमीरी-गरीबी की खाई को मिटाया जाए, और एक समतामूलक समाज का निर्माण किया जाये ।

इस अवसर पर वरिष्ठ सोशलिस्ट एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना ने कहा यह महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और किशन पटनायक का देश है. और आज फिर से जरूरत है कि पटनायक के सपनों का भारत बने, जहां सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता, सांप्रदायिक सदभाव, समतामूलक समाज का निर्माण हो ।
किशन पटनायक के साथ संगठन में काम कर चुके डा के के त्रिपाठी और सुरजीत सिंह उनके साथ बिताए पलों को याद किया एवं संस्मरणों को साझा किया ।
पार्टी के जिलाध्यक्ष  केएम यादव ने लोकतंत्र, संविधान एवं संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए समाजवादियों से आगे आने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री राज कुमार अग्निहोत्री ने संचालन किया।  वक्ताओं में सुरजीत सिंह, रानी, पप्पू बदरे, राजा सिंह, राम मोहन पाठक, अजीत खोटे, मीनाक्षी मार्टिन, नागेंद्र राव, रामजी त्रिपाठी, सीमा, अशोक, कौशल कुमार और अन्य शामिल थे.
  • Related Posts

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading
    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया