सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन के साथ

यह अत्यंत खेद का विषय है कि सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग, किच्छा, ने अपने यहां दाखिला लिए छात्रों को अंधेरे में रखा और यह उजागर नहीं किया कि उनके द्वारा चलाए जा रहे बी.एससी. नर्सिंग व जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी कार्यक्रम को इण्डियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता ही नहीं प्राप्त है।
छात्र कालेज प्रबंधन से जनवरी से वार्ता कर रहे हैं और 17 फरवरी को दोनों पक्षों के बीच एक समझौता भी हुआ लेकिन कालेज प्रबंधन उसका अनुपालन करने से पीछे हट गया। यह छात्रों के साथ वायदा खिलाफी है। अपने भविष्य को अधर में लटका हुआ देख छात्रों ने 29 जुलाई से शांतिपूर्ण एवं अहिंसक तालाबंदी का फैसला लिया है। सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) इस आंदोलन में पूरी तरह छात्रों के साथ है। यह स्पष्ट है कि कालेज छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। हम उधम सिंह नगर जिला प्रशासन एवं उत्तराखण्ड सरकार से मांग करते हैं कि कालेज को मजबूर करे कि छात्रों के साथ हुए समझौते का अनुपालन करे।
यहां पढ़ रहे छात्रों को किसी अन्य विश्वविद्यालय जहां बी.एससी. नर्सिंग व जी.एन.एम. के कार्यक्रम संचालित होते हैं वहां समायोजित किया जाए ताकि उनकी अध्ययन प्रकिया को नुकसान न हो। यदि शासन-प्रशासन ऐसा नहीं कर सकता तो उसे कालेज को मजबूर करना चाहिए के छात्रों को, जितना पैसा उन्होंने शुल्क देने में खर्च किया है, उसका कम से कम चार गुना भरपाई करे। अंतिम विकल्प के रूप में सूरजमल विश्वविद्यालय का राष्ट्रीयकरण कर सरकार ही इसे संचालित करे। कालेज, प्रशासन या शासन सूरजमल विश्वविद्यालय कालेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों के आंदोलन को हल्के में लेने की गल्ती करेगा तो उसे समझ लेना चाहिए कि वर्तमान समय में पूरे देश में छात्र- नवजवान आंदोलित हैं और किच्छा का आंदोलन भी बड़ा होते देर नहीं लगेगी।

  • Related Posts

    CBSE छात्रों के फॉर्म में नहीं चलेगी गलती, स्कूलों को जारी हुए नए निर्देश

    केंद्रीय शिक्षा माध्यमिक बोर्ड (CBSE) ने सभी स्कूलों…

    Continue reading
     ‘मैं आपका विद्यार्थी हूं, मुझे…’, टीचर्स से PM मोदी की दिलचस्प बातचीत 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!