‘लाल किला बम धमाके पर सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने जताई गहरी चिंता, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और पुख्ता कदमों की मांग की’

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक धरोहर लाल किला के पास हुए बम धमाके की घटना पर गहरी चिंता और कड़ी निंदा व्यक्त की है। पार्टी ने कहा कि लाल किला जैसे अत्यंत संवेदनशील और संरक्षित क्षेत्र में धमाका होना न केवल देश की पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाता है, बल्कि भारत की आम जनता की सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है।

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने कहा कि जब देश की राजधानी में, वह भी अधिकतम सुरक्षा व्यवस्था के बीच, इस तरह का विस्फोट संभव हो जाता है, तो यह न केवल सुरक्षा तंत्र की विफलता को दर्शाता है बल्कि यह सरकार के आंतरिक सुरक्षा से जुड़े दावों की भी पोल खोल देता है। इस स्थिति की तुरंत समग्र समीक्षा की आवश्यकता है।

पार्टी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि घटना की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच तत्काल कराई जाए, सभी सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक सुरक्षा तंत्र और सतत निगरानी व्यवस्था लागू की जाए, सुरक्षा एजेंसियों की समन्वय प्रणाली और खुफिया सूचनाओं के प्रवाह की पुनर्समीक्षा की जाए, आतंकवाद और हिंसा फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर और निर्णायक कार्रवाई की जाए।

सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है तथा कहा है कि सुरक्षा एजेंसियों को अपना कार्य निष्पक्षता और पेशेवर ढंग से करने दिया जाए। पार्टी ने यह भी दोहराया कि देश की एकता, शांति और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) निरंतर सक्रिय रहेगी।

  • Related Posts

    ऐसे ही तो अजय प्रताप ने गोली नहीं मारी दोनों अधिकारियों को ?
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    कितना जायज था अजय प्रताप को नौकरी से…

    Continue reading
    नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज
    • TN15TN15
    • March 12, 2026

    नेपाल में हाल ही में हुए संसदीय चुनावों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    • By TN15
    • March 14, 2026
    रिकी पोंटिंग का बड़ा बयान, बुमराह या सैमसन नहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर को बताया वर्ल्ड कप 2026 का नंबर-1 खिलाड़ी 

    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज के आईलैंड पर कब्जा करेगा अमेरिका? US नेवी के पूर्व अफसर ने बताया खतरनाक प्लान!

    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू!

    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है, ईरान की जवाबी रणनीति है!

    • By TN15
    • March 14, 2026
    होर्मुज बंद करना ट्रंप का गेम प्लान नहीं है,  ईरान की जवाबी रणनीति है!