रामस्वरूप वर्मा और ललई सिंह पेरियार की स्मृति में माचा, कानपुर देहात से निकली सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) की सामाजिक न्याय पदयात्रा

 कांशीराम जयंती 15 मार्च तक चलेगी सामाजिक न्याय पदयात्रा

कानपुर देहात 13 मार्च 2024. रामस्वरूप वर्मा और ललई सिंह पेरियार की स्मृति में माचा, कानपुर देहात से निकली सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) की सामाजिक न्याय पदयात्रा. सामाजिक न्याय यात्रा पटेल चौक पुखराया, शाहजहापुर होते हुए राम स्वरूप वर्मा की जन्म स्थली गौरीकरन पहुंची।
सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाण्डेय ने कहा कि देश में बढ़ती जातिगत विषमता, धार्मिक भेदभाव, राजनीतिक वैमनस्यता और वैचारिक शून्यता के दौर में सिद्धांतों, सामाजिक सरोकारों और न्याय हेतु एक वैचारिक राजनीतिक विकल्प प्रस्तुत करने के उद्देश्य से सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) और सहयोगी संगठनों द्वारा समाजवादी राजनीतिज्ञ रामस्वरूप वर्मा और ललई सिंह पेरियार की स्मृति में सामाजिक न्याय पदयात्रा निकली है।
13 मार्च को माचा से शुरू पदयात्रा का समापन मान्यवर कांशीराम की जयंती 15 मार्च को ललई सिंह पेरियार के गांव कठारा में होगा। यात्रा के माध्यम से समाजवादी राम स्वरुप वर्मा, ललई सिंह पेरियार और मान्यवर कांशीराम के विचारों, सिद्धांतों एवं उनके ऐतिहासिक कार्यों का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, आम जन मानस को राजनीतिक-सामाजिक आन्दोलन के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि राजनीतिक संकट के दौर में सामाजिक न्याय आंदोलन की जरूरत महसूस करते हैं तो हमारी इस पदयात्रा से जरूर जुड़े और एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनाने हमारा सहयोग करें।
पदयात्रा में सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाण्डेय, के एम भाई, ओम द्विवेदी, महेश पाण्डेय, सोशलिस्ट किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव राजीव यादव, शंकर सिंह, संतराम यादव, जगरूप शामिल थे।
सामाजिक न्याय पद यात्रा महामना रामस्वरूप स्मारक विचार प्रसार शोध संस्थान माचत से शुरू हुई. यात्रा का स्वागत शोध संस्थान के अध्यक्ष राकेश कुमार, कुंवर लाल सचान, संतराम भारती, हरिनाम सिंह वर्मा, कैलाश नाथ ने किया। पटेल चौक पुखरायाँ  में देशराज, छोटे सिंह, छेदा लाल, अंशिका त्रिवेदी, आशीष तिवारी ने किया। गौरीकरान में शैलजा गौतम, प्रदीप वर्मा, सीपी सिंह ने यात्रा का स्वागत किया।
  • Related Posts

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    बाराबंकी में गांवों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था…

    Continue reading
    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    जनांदोलनों की अखिल भारतीय दो दिवसीय बैठक लखनऊ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी