गायत्री प्रजापति के घर में मिला ‘सीक्रेट कमरा’, ताला तोड़ने के लिए बुलाना पड़ा मिस्री 

लखनऊ। लोकसभा चुनाव से पहले ईडी के छापेमारी देखने को मिल रही है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ अवैध रेत खनन और आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में ईडी की कार्रवाई हुई है। इस मामले में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया हुआ है, जिसे लेकर आज अधिकारियों ने एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की।

उत्तर प्रदेश में लखनऊ और अमेठी, महाराष्ट्र में मुंबई और दिल्ली में गायत्री प्रजापति और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। ईडी ने उत्तर प्रदेश विजिलेंस डिपार्टमेंट की एफआईआर के आधार पर 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। एफआईआर में प्रजापति और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ अवैध रेत खनन और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप लगाए गए थे। ऐसे में आइए जानते हैं कि ईडी की छापेमारी में अधिकारियों को क्या-क्या मिला है।

 

छापेमारी में गायत्री प्रजापति के ठिकानों से क्या मिला?

 

ईडी की छापेमारी के दौरान गायत्री प्रजापति के घर के एक कमरे में ताला बंद था। जब अधिकारियों की काफी कोशिशों के बाद भी इस ‘सीक्रेट कमरे’ काताला नहीं खुला, तो मिस्री बुलाया गया। मौके पर पहुंचे मिस्री बाबूलाल ने ताला तोड़ा और फिर अधिकारी भीतर गए। ईडी की टीम ने कमरे के भीतर से दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. सुबह साढ़े पांच बजे से पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और उनकी महिला मित्र गुड्डा देवी के घर छापेमारी चल रही है।

 

विधायक पत्नी की तबीयत बिगड़ी

 

ईडी की छापेमारी के दौरान गायत्री प्रजापति की पत्नी विधायक महाराजी प्रजापति की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें ब्लड प्रेशर लो की समस्या हो गई। इसके बाद निजी डॉक्टर मोहम्मद आजाद ने घर आकर उनकी जांच की। डॉक्टर ने बताया कि महाराजी बेसुध पड़ी हुई हैं। ईडी की टीम पिछले आठ घंटे से गायत्री प्रसाद प्रजापति के घर पर छापेमारी कर रही है।

 

क्या है आरोप?

 

ईडी का आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहने के दौरान गायत्री प्रजापति और उनके परिवार के सदस्यों ने फर्जी लेनदेन के जरिए ब्लैक मनी को व्हाइट किया। उन्होंने कई सारी जगहों पर प्रॉपर्टी भी खरीदी. एजेंसी ने कहा था कि प्रजापति ने अवैध रूप से हासिल नकदी को जमा करने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के बैंक खातों का भी इस्तेमाल कर रहे थे।

  • Related Posts

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    बाराबंकी में गांवों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था…

    Continue reading
    उत्तर प्रदेश में ‘ज्ञानेश हटाओ, एस आई आर रद्द करो’ आंदोलन का ऐलान

    जनांदोलनों की अखिल भारतीय दो दिवसीय बैठक लखनऊ…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!