तो क्या अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव ?

चरण सिंह 
गांधी परिवार की परंपरागत सीट माने जाने वाली अमेठी और रायबरेली पर अभी तक कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। गाजियाबाद में अखिलेश यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अमेठी पर चुनाव लड़ने के प्रश्न पर कहा कि जैसा हाईकमान चाहेगा वैसा वह करेंगे। मतलब उनका इशारा यह था कि वह अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं।
दरअसल केरल वायनाड सीट पर मतदान २६ तारीख को है। चर्चा यह है कि राहुल गांधी वायनाड पर मतदान खत्म होने के बाद २७ तारीख को अमेठी से नामांकन कर सकते हैं। दरअसल  वायनाड सीट पर भाकपा महासचिव डी राजा की पत्नी एनी राजा चुनाव लड़ रही हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने को इंडिया गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने तो कांग्रेस पर अरविंद केजरीवाल को फंसवाने का भी आरोपी बना दिया है। ऐसे में कांग्रेस को अंदेशा है कि वायनाड सीट से वामपंथी उन्हें हरा सकते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट उनके लिए उपयुक्त मानी जा रही है। वैसे भी राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ते रहे हैं। वह वहां से सांसद रहे हैं।
गत २०१९ के चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया था। पहले तो राहुल गांधी के वायनाड से ही चुनाव लड़ने की चर्चा थी। पर जैसे ही वामपंथियों ने एनी राजा को वहां से चुनावी समर में उतारा वैसे ही राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गईं। अब जब गाजियाबाद में प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने हाईकमान के फैसले की बात कही तो यह अंदाजा लगाये जाने लगा कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं। दरअसल अमेठी से मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी से लोग नाराज बताये जा रहे हैं। ऐसे में राहुल गांधी के वहां से सीट निकालने की उम्मीद कांग्रेस को है। देखने की बात यह है कि अमेठी से न केवल संजय गांधी बल्कि राजीव गांधी भी सांसद रहे हैं। अब वहां से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। यह माना जा रहा है कि स्मृति ईरानी के प्रति लोगों की नाराजगी का फायदा राहुल गांधी को मिल सकता है।

  • Related Posts

    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading
    ‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

    वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद