सीतामढ़ी : सरकारी स्कूल में पर्चा चस्पा कर शिक्षकों से मांगी दो-दो लाख की रंगदारी, फैली दहशत

 सीतामढ़ी। जिले के बथनाहा प्रखंड क्षेत्र के सहियारा थाना क्षेत्र के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरनहिया में विद्यालय भवन के मुख्य द्वार के पीलर पर कम्प्यूटराईज्ड टाइप किया रंगदारी की मांग का पर्चा साट कर सनसनी फैला दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिषेक शर्मा से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के शिक्षक व अन्य शिक्षकेत्तर कर्मचारी सोमवार की सुबह 9 बजे विद्यालय में पहुंचे तभी विद्यालय भवन के मुख्य द्वार के चार पीलरों पर एक कम्प्यूटराईज्ड पर्चा छपा था। जिस पर किसी टीम नवाब गरीबों के मसीहा नामक आपराधिक संगठन के द्वारा 2 सितंबर को 2 बजे तक 2 लाख
विद्यालय में पदस्थापित प्रत्येक कर्मियों को एन एच 22 साइकिल दूकान के दाहिने तरफ 20 फीट आगे आने को कहा। वहीं प्रति कर्मियों को अपना नाम 2 लाख के बंडल के साथ लिखकर देने की भी चेतावनी पर्चे में अंकित किया था। नहीं देने वाले कर्मियों व स्वजनों को बुरा परिणाम भुगतने की चेतावनी भी अंकित किया गया था। जिसके बाद विद्यालय के सभी कर्मी दहशत में आ गये। जिसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों को मिलने के बाद विद्यालय में भीड़ भी जुटने लगी। पर्चा को स्थानीय ग्रामीण भी दहशतजदा हो गये। हालांकि तब तक विद्यालय में नामांकित छात्र – छात्राएं भी पहुंचने लगे। लेकिन दहशतजदा विद्यालय के कर्मी उपस्थित विद्यार्थियों को पढ़ाने में तल्लीन हो गए । वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शर्मा मामले की सूचना सहियारा थाना को दिया। जिसकी सूचना पाते ही सहियारा थाना ए एस आई विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय में पहुंचकर सटे पर्चे को उतारकर व परिसर में फेंके गए अन्य आठ पर्चे की जब्त कर लिया। हालांकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने स्थानीय थाना व अन्य उच्चाधिकारियों को आवेदन देकर मामले से अवगत भी कराया है।
सीतामढ़ी एसपी ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। इसमें कोई अज्ञात असामाजिक तत्व साजिश के तहत दहशत फैलाना चाह रहा है। हालांकि मामले की जांच किया जा रहा है।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?