बीजेपी के टूटपुजिंए नेता भी दे रहे धमकी, जिनकी कोई औकात नहीं : तेजस्वी

 पटना। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों केंद्र सरकार और बिहार सरकार पर हमलावर हैं। तेजस्वी एक के बाद एक बिहार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। वहीं जातिगत जनगणना को लेकर तेजस्वी केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। बीते दिन तेजस्वी ने आरक्षण को लेकर एक दिवसीय धरना भी किया। वहीं आज एक बार फिर उन्होंने आरक्षण को लेकर हमला बोला है।
दरअसल, आरएसएस के द्वारा जातिगत जनगणना को पूरे देश में कराए जाने का समर्थन किया गया है। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि कौन मना करता है। लालू यादव की ताकत है कि आज कोई जातीगत गणना और आरक्षण को लेकर खुल कर नहीं बोलते हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि, यह समझना होगा कि भारतीय जनता पार्टी का हिडन एजेंडा संविधान कोई खत्म कर देना है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही इनकार कर चुकी है कि वह जातिगत गणना नहीं कराएगी लेकिन सवाल सीधा है कि अब क्या करेगी केंद्र सरकार। शेड्यूल 9 का हो या जातीगत गणना वो नहीं कराना चाहती है। बीजेपी का कथनी कुछ है और करनी कुछ और है। इन लोगों का असल एजेंडा है संविधान को बदल देने का। उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल आने वाले विधानसभा चुनाव में काफी कम सीटों पर निपटा जाएगी इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि छोड़िए कौन क्या बोलता है उससे कोई मतलब नहीं है चलिए उनको भी मैं शुभकामना देता हूं।वहीं भाजपा के एमएलए के द्वारा मुसलमान को खुलेआम धमकी दिए जाने पर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जब देश के बाहर जाते हैं तो बुद्ध और शांति की बात करते हैं, गांधी की बात करते हैं। यहां उनकी डबल स्टैंड दिखती है। आपके नेता दिन रात यहां गाली देते रहते हैं। हिंसा की बात करते हैं। टूटपुजिंए नेता जिसकी कोई औकात नहीं है। ये नेता बस चाहते हैं कि चमचा गिरी करके कुछ बन जाएं। वे लोग सीधे तौर पर धमकी देते हैं हिम्मत है तो अकेले कूद करके देखे अकेले जाकर देखें।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    सलमान खान बच्चों के लिए करेंगे शादी?

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम