दादरी में प्रस्तावित पीडीए सभा के मायने : 2027 विधानसभा चुनाव में सपा के चुनाव अभियान में बड़ी भूमिका निभाएंगे राजकुमार भाटी

राजेश बैरागी

क्या राजकुमार भाटी अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के चुनाव अभियान में एक बड़ा चेहरा होंगे? आगामी मार्च में दादरी (गौतमबुद्धनगर) में एक बड़ी पीडीए सभा के आयोजन से अपने चुनाव अभियान का आगाज करने की घोषणा करने वाली समाजवादी पार्टी ने जहां गुर्जर समाज को अपने पाले में लाने की तैयारी की है वहीं राजकुमार भाटी को इस सभा की जिम्मेदारी सौंप कर भविष्य में उन्हें बड़ी भूमिका सौंपने के भी संकेत मिल रहे हैं।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पीडीए खासतौर पर गुर्जर बिरादरी को साधने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे राजकुमार भाटी का समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर गहरा प्रभाव पड़ा है। इस बात का अनुमान इसी बात से लगाया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दादरी से कर रही है। इसके लिए आगामी मार्च महीने में यहां एक विशाल पीडीए सभा करने की तैयारी चल रही है। कहने को तो यह पीडीए यानी पिछड़े+दलित+अल्पसंख्यक लोगों की सभा होगी परंतु वास्तव में इसे गुर्जर बिरादरी केंद्रित रखा जाएगा। उत्तर प्रदेश में तीन दर्जन विधानसभा सीटों पर गुर्जर बिरादरी का ठीक-ठाक वर्चस्व माना जाता है।

सपा यदि गुर्जर बिरादरी को साधने में सफल रहती है तो निश्चित ही अन्य पिछड़े दलित और अल्पसंख्यकों को मिलाकर इन सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। स्व रामशरण दास के बाद समाजवादी पार्टी के पास कोई ऐसा गुर्जर नेता नहीं रहा है जो पहचान का मुहताज न हो और जो सभी को स्वीकार्य हो। पिछले लगभग डेढ़ दशक से राजकुमार भाटी न केवल समाजवादी पार्टी के साथ तन मन से जुड़े हैं बल्कि उन्होंने गुर्जर बिरादरी में अपनी और पार्टी की जड़ें गहरी की हैं। समाचार चैनलों पर होने वाली राजनीतिक बहसों में उनके द्वारा रखे जाने वाले तर्कों के समक्ष भाजपा समेत सभी अन्य दलों के प्रवक्ता निरुत्तर हो जाते हैं। उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और गुर्जर बिरादरी में उनकी स्वीकार्यता देखते हुए ही उन्हें अखिलेश यादव ने दादरी में होने वाली पीडीए सभा का संयोजक बनाया है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में राजकुमार भाटी समाजवादी पार्टी के चुनाव अभियान में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। सूत्रों का तो यहां तक दावा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित गुर्जर बिरादरी के प्रभाव वाली सभी सीटों पर टिकट बंटवारे में राजकुमार भाटी निर्णायक भूमिका में होंगे।

  • Related Posts

    महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक, 2026 का महाराष्ट्र के दलितों पर संभावित प्रभाव

    एस आर दारापुरी    हाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक,…

    Continue reading
    शिक्षा पर कसा नवउदारवादी शिकंजा

    प्रेम सिंह     (यह लेख करीब 16-17…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    • By TN15
    • June 8, 2026
    विशाखापट्टनम स्टील प्लांट में बड़ा हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल 

    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    • By TN15
    • June 8, 2026
    यूपी विधानसभा चुनाव के लिए करणी सेना का ऐलान, 50 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार; कहा- हम गुलाम नहीं

    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद संजय राउत की ममता बनर्जी को सलाह, ‘…आप उनके पीछे मत भागिए’

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    • By TN15
    • June 8, 2026
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन

    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर

    • By TN15
    • June 8, 2026
    ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा’, नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर