श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) ने मनाया योग दिवस

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामलाल कॉलेज (सांध्य) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नचिकेता सिंह के मार्गदर्शन में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आचार्यकुलम् स्पेशल योग की छात्रा वन्द्या श्रीमुख ने योग प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहकर योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से दैनिक जीवन में योग के महत्त्व की बारीकी को समझाया।

इस आयोजन में कार्यवाहक प्राचार्य

प्रो.कुमार प्रशांत ने कहा कि इस साल के योग दिवस का थीम “स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए योग” है,इसलिए सभी को योग पर विशेष ध्यान देना चाहिए। योग भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ी प्राचीन पद्धति है। योग को बढ़ावा देना हमारी संस्कृति को बढ़ावा देना है।आज हमें ‘घर-घर योग ,हर घर निरोग’ की भावना को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

आइक्यूएसी के संयोजक प्रो.प्रमोद कुमार द्विवेदी ने योग के महत्त्व को रेखांकित करते हुए सभी को इसे अपने जीवन में अपनाने पर बल दिया। डॉ.अशोक कुमार यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ऐसे शिविरों को आगे भी करने पर बल दिया। इस योग शिविर के संयोजक रजत चौधरी ने प्रधानमंत्री जी के 2047 के विजन की याद दिलाते हुए उनके 12 सालों के कामों को सराहा। आज योग दिवस के अवसर पर कॉलेज के कई विभागों के शिक्षकों,नॉन टीचिंग स्टाफ के सदस्यों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

  • Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था से वायरस भगाओ: जंतर-मंतर पर ‘थाली बजाओ’ अभियान, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठी तेज मांग
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली में आज जंतर-मंतर…

    Continue reading
    जंतर-मंतर पर थाली-चम्मच लेकर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक
    • TN15TN15
    • June 20, 2026

    ऋषी तिवारी नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    उद्धव गुट के 6 सांसदों की बगावत पर राज ठाकरे का आया बयान, कहा- ‘अमित शाह 2029 की तैयारी…’

    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    • By TN15
    • June 22, 2026
    कोई मेरे बच्चे को अस्पताल ले जाओ’ लखनऊ में भीषण आग, नजारा और चीखें सुन रो पड़ेंगे आप

    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    • By TN15
    • June 22, 2026
    Explained: कॉर्पोरेट दुनिया का नया खिलाड़ी बना CPO! ‘चीफ पर्पस ऑफिसर’ पद क्या है और क्यों बढ़ रही डिमांड?  

    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    • By TN15
    • June 22, 2026
    PoJK में बगावत तेज, बर्बरता पर भड़के प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना को दिया अल्टीमेटम, बोले – ‘बांग्लादेश जैसा…’

    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    • By TN15
    • June 22, 2026
    ‘मुस्लिम CM चेहरा घोषित करे सपा, अब दरी नहीं बिछाएंगे’, AIMIM ने अखिलेश यादव को दी चुनौती

    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक

    • By TN15
    • June 22, 2026
    धर्मशाला के जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र साफ, 92 लाख की संपत्ति खाक