कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित कनॉट प्लेस आज शाम 6.30 बजे तक खाली हो सकता है।  दरअसल, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की सलाह पर यह अपील की गई है। NDTA ने कनॉट प्लेस में आज शाम 6:30 बजे ऑफिस और रेस्टोरेंट बंद करने की अपील की। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि NDMC के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की सलाह और CP के आस-पास की गंभीर स्थिति को देखते हुए, यह सख्त निर्देश दिया जाता है कि कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में सभी दुकानें  आज, यानी 23.07.2026 को शाम 6:30 बजे तक बंद कर दिए जाएं. सभी से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और ऊपर दिए गए निर्देशों का सख्ती से पालन करें, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
इस संदर्भ में आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाए हैं कि सरकार बच्चों पर हमला करेगी. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने लिखा- 6.30 pm बंद करने के आदेश. जबरदस्त सिक्योरिटी. ढेर सारी एम्बुलेंस. क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?

 

आउटर रिंग रोड पर जमकर हंगामा

 

बता दें दिल्ली में कनॉट प्लेस मुख्य व्यावसायिक केंद्र है. 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा आहूत संसद मार्च के दिन से ही इलाके में कई मौकों पर पुलिस और छात्र आमने सामने आ गए। खास तौर से आउटर रिंग रोड पर हंगामा ज्यादा हुआ।

प्रदर्शन के बाद अगले 2 दिनों यानी 21 जुलाई और 22 जुलाई को भी छात्र और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प की खबरें आईं. सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियोज में देखा जा सकता है कि रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को भीड़ के समूह ने दौड़ा लिया था। इन सबके बीच सुरक्षात्मक दृष्टि से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने राजीव चौक मेट्रो भी बंद कर दिया है।

  • Related Posts

    ‘शिक्षा के सौदागर सत्ता छोड़ो’ के नारे के साथ जंतर-मंतर पर समाजवादियों का प्रदर्शन
    • TN15TN15
    • August 10, 2026

    शिक्षा के अधिकार, सरकारी शिक्षा व्यवस्था की मजबूती…

    Continue reading
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  
    • TN15TN15
    • August 8, 2026

    भारतीय वायुसेना (IAF) के एक सेवारत अधिकारी को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    • By TN15
    • August 13, 2026
    मुजफ्फरनगर दंगे में सपा सांसद समेत 22 नेताओं के मुकदमे वापस, BJP नेताओं भी राहत

    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    • By TN15
    • August 13, 2026
    संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करे सरकार

    चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !

    • By TN15
    • August 13, 2026
    चला गया एक और समाजवादी पुरोधा !

    ललितपुर में भारतीय सोशलिस्ट मंच का जनसंवाद कार्यक्रम !

    • By TN15
    • August 13, 2026
    ललितपुर में भारतीय सोशलिस्ट मंच का जनसंवाद कार्यक्रम !

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए