पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार

नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले में जारी प्रदर्शन की आग अब पटना के अलावा बिहार के अन्य जिलों में भी पहुंच गई है. गुरुवार को कटिहार में छात्रों ने प्रदर्शन किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बेगूसराय में भी कई छात्र संगठनों ने आज मार्च निकाला है। नीट पेपर लीक मामले में कटिहार में ये हंगामा डीएम ऑफिस के पास हुआ जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। ईंट-पत्थर भी चलाए गए। इस दौरान एक छात्र ने मीडिया से कहा कि नीट सहित अन्य पेपर लीक के लिए धर्मेंद्र प्रधान ही नहीं पीएम मोदी भी इसके लिए जिम्मेदार हैं।

डीएम ऑफिस के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे छात्र

जानकारी के अनुसार, कटिहार में छात्र डीएम ऑफिस के बाहर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी डीएम ऑफिस के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

कटिहार में कुछ छात्रों को हिरासत में लेने की खबर

पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया। कुछ छात्रों को हिरासत में भी लिए जाने की खबर है। प्रदर्शन के कारण कुछ इलाकों में दुकानें भी बंद करानी पड़ीं। बेगूसराय में हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। सभी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की. यह प्रदर्शन डीएम कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के पास हुआ है।

उधर मधुबनी में भीम आर्मी ने भी प्रदर्शन मार्च निकाला। आज सुबह 11 बजे मधुबनी रेलवे स्टेशन से शुरू हुआ। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वाटसन स्कूल तक पहुंचा और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मारक के पास सभा के बाद समाप्त हुआ।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
    • TN15TN15
    • September 2, 2026

    निर्णायक संघर्ष की तैयारी करें किसान : डॉ.…

    Continue reading
    भूकंप नहीं, ग्लेशियर का टुकड़ा 1200 मीटर नीचे गिरा और…नेपाल बाढ़ की कहानी
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में आई अचानक भीषण बाढ़ से तबाही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    • By TN15
    • September 3, 2026
    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 3, 2026
    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी