इंदौर में हैरान करने वाला वाकया : डांस करते-करते अपने ही सीने में घोंप लिया चाकू, होली की मस्ती में चली गई जान

द न्यूज 15

इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर में हाथ में चाकू लेकर होली का जश्न मनाना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। डांस करते-करते गोपाल नाम के युवक ने खुद के सीने में चाकू मार लिया। इसके बाद उसके सीने से खून निकलने लगा और उसकी हालत गंभीर होने लगी। यह देख वहां मौजूद लोग गोपाल को लेकर हॉस्पिटल गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बाणगंगा थानाक्षेत्र के गोविंद कॉलोनी की है। घरवालों ने साथ डांस कर रहे दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।
सीने में गहरे धंस गया चाकू : युवक की मौत के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि होली दहन करने के बाद गोपाल गोविंद कॉलोनी में ही दोस्तों के साथ होली खेलने लगा। इस दौरान इन लोगों ने गाना भी चला रखा था और डांस कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान गोपाल और अन्य लोग शराब के नशे में धुत थे। डांस करते-करते अचानक गोपाल ने अपने हाथ में चाकू ले लिया। इसके बाद वह चाकू को सीने में घोपने की एक्टिंग करने लगा। माना जा रहा है कि नशे में होने के चलते उसे एहसास नहीं हुआ और चाकू सीने में गहरे धंस गया।
वायरल हो रहा वीडियो : उसके सीने से खून निकलता देख एक महिला उसके पास पहुंची और चिल्लाने लगी। इसके बाद बाकी लोगों का ध्यान भी उसकी तरफ गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस दौरान कुछ लोग डांस का वीडियो बना रहे थे। वीडियो में पूरी घटना कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं मृतक गोपाल के परिजनों ने साथ में नाच रहे दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। बाणगंगा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप
  • TN15TN15
  • August 10, 2026

जोधपुर के मसूरिया इलाके में एक बुजुर्ग दंपत्ति…

Continue reading
डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
  • TN15TN15
  • August 5, 2026

राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

  • By TN15
  • August 10, 2026
‘झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत’, राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक

जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

  • By TN15
  • August 10, 2026
जोधपुर में बुजुर्ग दंपत्ति अपने ही घर में कैद, बेटे-बहू पर मारपीट का आरोप

अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

  • By TN15
  • August 10, 2026
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…

गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

  • By TN15
  • August 10, 2026
गारंटीड कीमतें, फसल बीमा और ज़्यादा बारिश के लिए मुआवज़ा दें सरकार

एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

  • By TN15
  • August 10, 2026
एसकेएम ने धरने के बाद एसडीएम सिरमौर को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

  • By TN15
  • August 10, 2026
भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश