मप्र में निवेशकों को सुविधाएं देने का शिवराज का वादा

भोपाल, मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में प्रयास जारी है, साथ ही निवेशकों को विभिन्न सुविधाएं मुहैया भी कराई जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्योगपतियों के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात के दौरान वादा किया है कि सरकार निवेश करने वालों को हर संभव सुविधाएं मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री चौहान ने निवेश के इच्छुक उद्योगपतियों से मुलाकात के दौरान कहा कि प्रदेश में उद्योगपतियों को निवेश के लिए राज्य सरकार का पूरा सहयोग निरंतर जारी रहेगा। प्रदेश में उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराने और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री से भेंट के दौरान जॉन डियर इंडिया प्रा.लि. के प्रतिनिधि शैलेन्द्र जगताप, मुकुल वाष्र्णेय, किरण पाटिल, अनिश खुराना, अमित घिलदियाल और मोहन शर्मा ने देवास जिले में आवंटित भूमि पर ट्रैक्टर निर्माण इकाई स्थापित करने की जानकारी दी। साथ ही कंपनी के वर्तमान निवेश की स्थिति एवं भविष्य के विस्तार, उत्पादन प्रणाली संबंधी योजनाओं के संबंध में चर्चा की।

प्रतिनिधि मंडल ने ट्रैक्टर विनिर्माण में उपयोग होने वाले स्ट्रक्च रल कास्टिंग, प्लास्टिक एवं मोल्डिंग इकाइयों को देवास में स्थापित करने के प्रस्ताव के बारे में अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने टेक्सटाईल, खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, फार्मा सहित विभिन्न नए क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए उद्योगपतियों से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश में स्थापित हो रहे औद्योगिक पार्कों में भी उद्योगपतियों की भागीदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

Related Posts

 1200 करोड़ का चुनावी चंदा देने वाली मेघा इंजीनियरिंग पर सीबीआई ने दर्ज किया केस 
  • TN15TN15
  • April 13, 2024

द न्यूज 15 ब्यूरो  नई दिल्ली। चुनावी बॉन्‍ड…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

  • By TN15
  • March 12, 2026
फिर भी ईरान ने अपने को भारत का दोस्त साबित किया!

ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

  • By TN15
  • March 12, 2026
ना गैस, ना चूल्हा-इंडक्शन पर फूली-फूली, रुई जैसी नरम रोटी बनाएं!

नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

  • By TN15
  • March 12, 2026
नेपाल की स्थिरता के साथ परिवर्तन की खोज

विनाश की नींव पर खड़ी…

  • By TN15
  • March 12, 2026
विनाश की नींव पर खड़ी…

THE WHITE MEN’S BURDEN

  • By TN15
  • March 12, 2026
THE WHITE MEN’S BURDEN

न बचेगी ट्रम्प शाही …

  • By TN15
  • March 11, 2026
न बचेगी ट्रम्प शाही …