शिवपुरी: ‘बेटे का सुख नहीं दे सकती तो तेरे साथ क्यों रहूं?’ तीन बेटियों संग पत्नी को छोड़ गया पति

द न्यूज 15  

शिवपुरी। शिवपुरी मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में रहने वाला एक पति बेटे की चाहत में तीन बेटियों और अपनी पत्नी को छोड़कर चला गया। शादी के बाद इस शख्स की चाह थी कि उसे बेटा हो, लेकिन उसे लगातार तीन बेटियां ही हुईं। जिसके बाद वह शादी के लिए दूसरी महिला की तलाश करने लगा और अब अपनी पत्नी को छोड़कर चला गया। पीड़िता ने कलेक्ट्रेट में न्याय की गुहार लगाई है।
मामला शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना इलाके के अकाझिरी गांव का है। यहां रहने वाले गोलू जाटव की शादी 2006 में बसंती से हुई थी। शादी के बाद बसंती ने तीन बेटियों को जन्म दिया लेकिन बेटा न होने कारण गोलू आये दिन उसके साथ मारपीट करता था। पत्नी ने बताया कि पति को बेटे की चाह थी इसी उद्देश्य के चलते एक-एक कर उसे तीन बेटियां हो गईं। लेकिन तीसरी बेटी होते ही पति का बर्ताव पूरी तरह बदल गया।
पहले से हो बेटा, ऐसी महिला से शादी की तैयारी में पति :  पीड़िता ने कहा, तीसरी बेटी होने के बाद घर में मेरे साथ-साथ पति ने बच्चियों को भी मारना-पीटना शुरू कर दिया। जब मैंने पति से बात की तो उसने कहा अगर तू मुझे बेटे का सुख नहीं दे सकती है तो तुझे रखने का क्या फायदा। पत्नी बसंती का आरोप है कि अब पति एक ऐसी महिला से शादी करना चाहता है जिसके पहले से ही बेटा है और इसमें पति का साथ उसके घर वाले भी दे रहे हैं। महिला ने कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

Related Posts

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’
  • TN15TN15
  • August 18, 2026

बीजेपी ने पंजाब चुनाव से पहले सांसद और…

Continue reading
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’
  • TN15TN15
  • August 18, 2026

वंदे मातरम का पूरे छंद गाए जाने को…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

  • By TN15
  • August 18, 2026
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती?  

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

  • By TN15
  • August 18, 2026
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

  • By TN15
  • August 18, 2026
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या