Exit Polls में सपा की हार पर शिवपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी, बताया भ्रामक

द न्यूज 15   

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार शाम कई न्यूज चैनल्स पर अलग-अलग सर्वे एजेंसियों के एग्जिट पोल्स सामने आए। लगभग सभी एग्जिट पोल्स का दावा है कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है तो सपा को एक बार फिर विपक्ष में बैठना पड़ेगा। इस बार सपा के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़े प्रगितशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने अब एग्जिट पोल्स को लेकर चुप्पी तोड़ी है। शिवपाल यादव ने मंगलवार सुबह एग्जिट पोल्स को खारिज करते हुए इन्हें भ्रामक और अविश्वसनीय बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि सपा गठबंधन पूर्ण बहुत से सरकार बनाने जा रहा है। शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को भरोसा देते हुए ट्वीट किया, ”एग्जिट पोल्स द्वारा दिखाई जा रही तस्वीर आभासी, भ्रामक और अविश्वसनीय है। जनता इसके पीछे की मंशा को बहुत अच्छे से समझ रही है। समाजवादी गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा रहा है। प्रत्याशी व कार्यकर्ता मतगणना तक सतर्क व सक्रिय रहें। निश्चय ही सफलता आपकी राह देख रही है।” इससे पहले सपा सांसद रामगोपाल यादव और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भी एग्जिट पोल्स के दावों को खारिज करते हुए विश्वास जताया है कि यूपी में सपा गठबंधन की ही सरकार बनेगी। दोनों ही नेताओं ने टीवी के एग्जिट पोल की बजाय मतगणना पर ध्यान देने और सतर्कता बरतने की अपील की है। ओपी राजभर ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश की जनता का जनादेश, सपा+सुभासपा गठबंधन आ रही है। टेलीविजन पर ध्यान न दें… जब तक गिनवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं! EVM मशीन पर रहे हमेशा ध्यान।” 2017 में भाजपा के साथ चुनाव लड़कर योगी सरकार में मंत्री रहे राजभर बाद में बगावत करके सपा गठबंधन में शामिल हो गए।

रामगोपाल यादव ने भी एग्जिट पोल्स को किया खारिज करते हुए कार्यकर्ताओं से मतगणना में सावधानी बरतने को कहा है। अखिलेश यादव के चाचा और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा, ”एग्जिट पोल्स मॉनिटर्ड हैं। समाजवादी गठबंधन 300+ सीटें जीत रहा है। उम्मीदवार और कार्यकर्ता सावधानी पूर्वक मतगणना कराएं और 10 मार्च को विजय पताका फहराने के लिए तैयारी करें।”

 

Related Posts

परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

  • By TN15
  • June 10, 2026
हमे परीक्षा नहीं, शिक्षा और रोजगार चाहिए

1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

  • By TN15
  • June 10, 2026
1857 की क्रांति को दबाने में सेना पर आए खर्च की भरपाई के लिए भारतीयों पर थोपा गया था इनकम टैक्स!

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

  • By TN15
  • June 10, 2026
अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी, सपा बोली- इसके पीछे बीजेपी

राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

  • By TN15
  • June 10, 2026
राम मंदिर में चढ़ावे के गबन के आरोपों पर BJP नेता ने जांच करने को PM मोदी को चिट्ठी!

Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

  • By TN15
  • June 10, 2026
Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल

UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम

  • By TN15
  • June 10, 2026
UP में सरदार वल्लभभाई पटेल रोजगार एवं औद्योगिक क्षेत्र बनेगा युवाओं का नया भविष्य, योगी सरकार का बड़ा कदम