Sharad Yadav is no more : शरद यादव को प्रखर सांसद ,सामाजिक न्याय के योद्धा के तौर पर सदा याद रखेगा देश

डॉ. सुनीलम

समाजवादी नेता और पूर्व मंत्री साथी शरद यादव जी नहीं  रहे। आज ही मुलतापी में हमने उन्हें याद किया था।
जब मुलतापी में पुलिस गोलीचालन हुआ, तब वे अपनी जान खतरे में डाल कर हवाई जहाज से मेरा पता लगाने मुलतापी पहुंचे थे। जहाज सड़क पर उतारा था।

 

25 दिसंबर को जब अनिल हेगड़े जी, सांसद के साथ बामनिया में था, तब हमने पूरे दिन उन्हें सिद्दत से याद किया था। वे लगभग हर वर्ष बामनिया मामाजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने आते थे।
युवा जनता के अध्यक्ष से लेकर जनता दल अध्यक्ष तक हमारा साथ रहा।
वे खरी खरी कहने के लिए जाने जाते थे। कई बयान उनके अत्याधिक विवास्पद रहे ।
सुरेंद्र मोहन जी और जयपाल रेड्डी जी के बहुत करीबी साथी के तौर पर मैंने उन्हें देखा था ।
सामाजिक न्याय के मुद्दे पर उनकी  समझ बहुत स्पष्ट थी। समाजवादी होने के साथ साथ वे कबीरवादी हो गए थे। जैसा प्रखर रूप उनका मंडल के समय देखा था वैसा ही रूप हाल ही में जाति जनगणना के मुद्दे पर देखने मिला था। मध्य प्रदेश में पैदा होकर उन्होंने बिहार ओर उत्तर प्रदेश की राजनीति दमदारी के साथ की थी।
मधेपुरा ने उन्हें कभी हंसाया कभी रुलाया।
आखिरी दिन उनके अच्छे नहीं रहे।
मुझे उनकी एक बात बार बार याद आ रही है
मरने के बाद वाहवाही करने की बजाय यदि जीते जी
किसी व्यक्ति का अभिनंदन किया जाए तो उसकी उम्र बढ़ सकती है।
लंबी बीमारी के बाद  अधिकतर साथी उन्हें छोड़ गए थे।
उनकी कोठी भी छूट गई थी।
जो व्यक्ति जीवन भर हजारों लाखों के बीच रहा हो उसे अकेला छोड़ दिया जाना किसी सजा से कम नहीं हो सकती। वे एकदम अकेले हो गए थे। रेखा भाभी ने अधिकतम सेवा की।
मुझे याद है जब नीतीश जी ने वापस भा ज पा के साथ जाने का निर्णय लिया तब वे बिना  चिंता किए अलग हो गए । अंत में उन्होंने लालू यादव जी की पार्टी में अपनी पार्टी का विलय कर दिया था। यानी आजीवन समाजवादी राजनीति करते रहे।
कहते थे मै नहीं तो महफिल नहीं।
अब न शरद भाई रहे न ही उनकी महफिल ।
देश उन्हें प्रखर सांसद ,सामाजिक न्याय के शानदार योद्धा
के तौर पर सदा याद रखेगा। जिन्होंने छात्र नेता के तौर पर जबलपुर के सबसे बड़े सेठ को हराया था और संसद की मियाद बढ़ाने पर मधु लिमए जी के प्रस्ताव पर संसद से इस्तीफा तक दे दिया था।
इतना जरूर लिखूंगा उनका अपने ही नेता जॉर्ज फर्नांडिस को संसदीय दल के नेता के चुनाव में हराना मुझे पसंद नहीं आया था। अपनी ही पार्टी के भीतर
वैश्वीकरण के सामने उन्होंने मंडल की बड़ी लाइन खींचने में सफलता हासिल की थी।
किसान संघर्ष समिति और समाजवादी साथियों के सभी साथियों की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि
पिताजी की तबियत ज्यादा खराब होने के कारण आई सी यू में भर्ती होने के चलते ,शरद भाई के अंतिम दर्शन के लिए नहीं जा पा रहा हूं। परंतु शरद भाई यादस्त में सदा बने रहेंगे।
(लेखक पूर्व विधायक एवं किसान संघर्ष समिति मध्य प्रदेश के अध्यक्ष हैं)

  • Related Posts

    शिक्षा और सामाजिक न्याय की क्रांतिकारी प्रतीक सावित्रीबाई फुले
    • TN15TN15
    • March 10, 2026

    नीरज कुमार भारतीय समाज के इतिहास में कुछ…

    Continue reading
    डा. राममनोहर लोहिया की 117 वीं जन्मतिथि  मनाने की तैयारी जोरो पर 
    • TN15TN15
    • March 2, 2026

    भारतीय समाजवादी विचार के प्रवर्तक , भारत ,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’

    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    • By TN15
    • March 14, 2026
    तिब्बत की आजादी और भारत की सुरक्षा के संकल्प के साथ दो दिवसीय तिब्बत समर्थन समूह सम्मेलन सम्पन्न

    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    • By TN15
    • March 14, 2026
    थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने मां को किया खुलकर सपोर्ट

    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    • By TN15
    • March 14, 2026
    भारत के सामने भीख मांग रहा अमेरिका, जंग के बीच जानें ऐसा क्यों बोले ईरान के विदेश मंत्री अराघची

    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    • By TN15
    • March 14, 2026
    …तो DM-SP को दे देना चाहिए इस्तीफा’, संभल मस्जिद में नमाजियों की संख्या सीमित करने वाले आदेश पर HC नाराज

    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला

    • By TN15
    • March 14, 2026
    सोनम वांगचुक जेल से होंगे रिहा, लद्दाख हिंसा पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला