बेतिया राज की जमीन और सेलिंग से फाजिल जमीन पर भूमिहीनों और गरीबों को वासगित करो : रवीन्द्र कुमार ‘रवि’

बुल्डोजर राज के खिलाफ 20 अगस्त को विधानसभा का होगा घेराव – भाकपा (माले) रेड फ्लैग, वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन की राशि प्रतिमाह पांच हजार करने की गारंटी करो, नरकटियागंज, सुगौली, रक्सौल, मोतिहारी से पटना जाने के लिए अतिरिक्त 10 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शीघ्र

 

भाकपा (माले) रेड फ्लैग के मझौलिया अंचल कमिटी के बैनर तले अंचलाधिकिरी के समक्ष सात सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ो कार्यकर्त्ताओं द्वारा भिखम राम की अध्यक्षता में मझौलिया शिव मंदिर के प्रांगण से अंचल कार्यालय तक विशाल जुलूस निकाला गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुये भाकपा (माले) रेड फ्लैग के राज्य सचिव कॉमरेड रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने कहा की भाजपा के बुल्डोजर राज में सबसे बडा संकट दलित समुदाय पर आया है।उनकी बस्तियों को उजाडने का खेल चल रहा है। सत्ता के संरक्षण में हर तरह की दबंग जातियों के लोग दलित और गरीबों को सताने में लग गये हैं। पी. पी. एक्ट 1947 के तहत दलित बस्तियों को नियमित करना था। परन्तु सत्ता के शीर्ष पर बैठे केन्द्र की नरेन्द्र मोदी, अमित शाह की सरकार में भ्रष्ट नौकरशाही ने आजादी की पहली गिफ्ट जो दलित वंचितों को मिली थी, उसे छीन लिया है। आगे राज्य सचिव रवीन्द्र ने कहा की कांग्रेसी जमाने में और फिर लालू जी के समय गरीबों और दलितों को जो जमीन के पर्चें मिले थें, भाजपा राज में उस पर लगातार हमले हो रहे हैं। भिखम राम ने कहा की विगत 12 वर्षों में देश को लूट-खसोट का अड्डा बना दिये हैं। मोदी ने अच्छे दिन लाने के नाम पर पूरे देश के गरीबों को ठगा है। अब तो भगवान को भी बख्शा नहीं जा रहा है। हरिशंकर प्रसाद ने कहा की मोदी, शाह सभी सरकारी तंत्रों के बलबुते मनुवादी सोच के तहत संविधान को अपने बुट तले रौंधते हुयें लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया गया है। आगे उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार से वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन की राशि को प्रतिमाह पांच हजार रुपये करने की मांग की। प्रदर्शन को सुरेंद्र राम, संतोष राम, ध्रुव राम, मंटू राम, जीतेन्द्र राम, मिथुन राम,प्रदर्शनकारियों के एक सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा हरिशंकर प्रसाद के नेतृत्व में भिखम राम,नरेन्द्र राम, चंदा देवी, मुन्नी देवी, सुशीला देवी, सुरेंद्र राम, ललन राम द्वारा मुख्यमंत्री के नाम से अंचलाधिकारी महोदय को मझौलिया अंचल क्षेत्र के 357 भूमिहीनों की सूची सौपी गई है। जिस पर पांच डिसमिल जमीन भूमिहीनों को शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की गयी है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!