परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण अंतर्गत विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठित किया गया

बेतिया। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में संघ विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक पारा कंपेटेटिव जोन बेतिया मे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष नंदन कुमार ने किया. मंच संचालन संघ के महासचिव राजीव रंजन प्रभाकर एवं डॉ. विकास कुमार ने संयुक्त किया. बैठक में जिले के विद्यालयों में कार्यरत विद्यालय अध्यापकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठन किया गया।

जिला अध्यक्ष ने डॉ.आदित्य कुमार को जिला प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष एवं संजीत कुमार को वरिय सचिव मनोनीत किया गया। उन्हें जिले के सभी प्रखंडों एवं विद्यालयों में जाकर विद्यालय अध्यापकों को संगठन से जोड़ने तथा उनकी समस्याओं को संघ के समक्ष रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई।संघ विस्तार क्रम मे अभिषेक कुमार,निरज सिंह,विवेक कुमार,आबिद जी,अजीत कुमार,मो.जावेद,अनिल कुमार, हीरामन पासवान, प्रकाश कुमार,प्रवीण ओझा,राजीव रंजन विपिन चौधरी,चंदन कुमार सिंह और बंधु गोंड मे प्रकोष्ठ मे जिला प्रतिनिधि मनोनीत हुए। वही जिला अध्यक्ष नंदन कुमार ने कहा कि जिला के विद्यालय अध्यापकों ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय वंशीधर ब्रजवासी जी के नेतृत्व मे शिक्षकों की हक एवं सम्मान की लड़ाई लड़ने हेतु संघ मे शामिल होने की इच्छा व्यक्त थी। इस आलोक मे आज उन्हे संघ मे औपचारिक रूप से शामिल करते हुए विद्यालय अध्यापक प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। प्रकोष्ठ गठन से अब प्रत्येक विद्यालय के विद्यालय अध्यापकों की आवाज मजबूती से उठेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि युवा क्रांतिकारी साथियों का प्रकोष्ठ जिले के कोने-कोने तक संगठन का विस्तार करेगा।

महासचिव राजीव रंजन प्रभाकर एवं नव मनोनीत वरिय सचिव संजीत कुमार ने विभिन्न संवर्ग के शिक्षकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ें और एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ें। युवा नेतृत्व वर्ग के आने से संघ अधिक उर्जावान होकर कार्य करेगा और निश्चित ही नये बदलाव देखने को मिलेगा. नवनियुक्त जिला प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आदित्य कुमार ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ दिए गए दायित्व का निर्वहन करेंगे। बैठक में शैलेस कुमार राव,धनंजय कुमार मिश्रा,चंदन कुमार,अमजद आलम रवि कु.तिवारी,अमर कुमार,मनेन्द्र कुमार,प्रतीक सिंह,विकास श्रीवास्तव, नवीन यादव,संदीप कुमार सोनी,रामबाबु शर्मा आदि जिले भर के बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित हो।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे