राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री आवास के बाहर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धरने को समाजवादी पार्टी का भी समर्थन मिला है। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा चीफ अखिलेश यादव भी पहुंचे. अखिलेश के साथ-साथ सपा के कुछ सांसद भी पहुंचे। धरने में पहुंचते ही एबीपी न्यूज़ संवाददाता अंकित गुप्ता से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि छात्रों की मांगें मानी जाए.राहुल गांधी की मांग पूरी हो. हालांकि सपा चीफ के वहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें पुलिस ने मौके से हटा दिया। अखिलेश द्वारा राहुल गांधी के धरने में पहुंचने को आम आदमी पार्टी के लिए झटका माना जा रहा है. दरअसल, यूपी चुनाव के संदर्भ में यह माना जा रहा है कि सपा, आप को भी सीटों में हिस्सेदारी देगी।
हालांकि कांग्रेस का धरना शुरू होते ही आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी और दावा किया कि कांग्रेस यह इसलिए कर रही है ताकि सीजेपी के जंतर मंतर वाले धरने पर असर पड़े। यूपी चुनाव के संदर्भ में दावा किया जाता है कि आम आदमी पार्टी और सपा नेतृत्व के बीच सीटों को लेकर वार्ता हो रही है. ऐसे में संजय सिंह के बयान और कांग्रेस को सपा के समर्थन को लेकर यह सवाल सियासी गलियारों में तैर गए हैं कि क्या आम आदमी पार्टी को झटका लगा है?






