तकनीकी खराबी से वायलेट लाइन पर सेवा बाधित, स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़, बढ़ी परेशानी

दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तकनीकी खराबी के चलते वायलेट लाइन पर सेवा बाधित हुई है। इससे मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ लगी हुई है।  यात्रियों को अन्य लाइंस इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। कश्मीर गेट से राजा नाहर सिंह बल्लभगढ़ रूट वाली वायलेट लाइन में तकनीकी खराबी की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  हालांकि दिल्ली मेट्रो के ताजा अपडेट की मुताबिक सेवाओं को सामान्य रूप से दोबारा शुरू कर दिया गया है। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इस बात की जानकारी दी है। फिलहाल सेवाएं शुरू होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ के जरिए बताया कि सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर सिग्नल में खराबी की वजह से वायलेट लाइन पर ट्रेन सेवाओं में देरी हो रही है। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। बता दें कि काफी देर से यात्री स्टेशन पर ट्रेन के चलने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन खराबी की वजह से हुई देरी ने यात्रियों को मुसीबत में डाल दिया। मेट्रो कॉर्पोरेशन ने 9 बजकर 17 मिनट पर सिग्नल में खराबी की जानकारी दी थी। हालांकि 12 मिनट बाद इस रूट पर सेवाएं फिर शुरू कर दी गईं लगभग 20 मिनट यात्रियों को दिक्कत हुई। इस बीच दिल्ली मेट्रो की तरफ से अन्य लाइनों से यात्रा करने की सलाह दी गई थी।

यात्रियों से भरा सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन

तकनीकी खराबी के कारण देखते ही देखते यात्रियों की भारी भीड़ से सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन खचा-खच भर गया। हालांकि अन्य मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ का यही हाल दिखाई दिया. मेट्रो स्टाफ द्वारा यात्रियों से संयम बरतने की अपील की गई।

  • Related Posts

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में गिरमिटिया अध्ययन एवं भारतीय प्रवासी शोधपीठ” की स्थापना
    • TN15TN15
    • June 25, 2026

    लक्ष्मीबाई महाविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय एवं ग्लोबल गिरमिटिया काउंसिल…

    Continue reading
    दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस के किरोड़ीमल कॉलेज तथा रामजस‌ कॉलेज‌ का‌ इतिहास!
    • TN15TN15
    • January 17, 2026

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के‌ यह कॉलेज आज हिंदुस्तान के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैभव की राह में रुकावट कौन? टीम इंडिया के कोच समेत पूरी सलेक्शन टीम पर 5 ‘गंभीर’ सवाल

    • By TN15
    • June 29, 2026
    वैभव की राह में रुकावट कौन? टीम इंडिया के कोच समेत पूरी सलेक्शन टीम पर 5 ‘गंभीर’ सवाल

    ‘3 दिन में अयोध्या छोडे़ं चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 29, 2026
    ‘3 दिन में अयोध्या छोडे़ं चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम

    ‘शेर-ए-पंजाब’ की वो भूल, जब महाराजा रणजीत सिंह को कोड़े मारने का आदेश हुआ और फिर…

    • By TN15
    • June 29, 2026
    ‘शेर-ए-पंजाब’ की वो भूल, जब महाराजा रणजीत सिंह को कोड़े मारने का आदेश हुआ और फिर…

    नॉट ऑल मैन

    • By TN15
    • June 29, 2026
    नॉट ऑल मैन

    ‘3 दिन में अयोध्या छोडे़ं चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 29, 2026
    ‘3 दिन में अयोध्या छोडे़ं चंपत राय-अनिल मिश्रा और गोपाल राय’, अयोध्या बार एसोसिएशन का अल्टीमेटम

    ऑपरेशन अमीस्ताद: भूकंप से ‘तबाह’ वेनेजुएला के लिए भारत बना संकट का साथी 

    • By TN15
    • June 29, 2026
    ऑपरेशन अमीस्ताद: भूकंप से ‘तबाह’ वेनेजुएला के लिए भारत बना संकट का साथी