चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल!

‘अब तक क्यों नहीं किया’, चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम तो दीपके ने किया सवाल
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने एक बार फिर चुनाव आयोग को घेरा है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। दीपके ने इसके जरिए चुनाव आयोग से वोटर रजिस्ट्रेशन कैंपने को लेकर सवाल किया है कि अभी तक इसकी शुरुआत क्यों नहीं हुई थी। दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अगर इस्तीफा नहीं हुआ तो सीजेपी मुंबई में प्रदर्शन करेगी।

दरअसल चुनाव आयोग ने एक खास कैंप की शुरुआत की है। इसके तहत जिस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में नहीं है या जो जनवरी, अप्रैल, जुलाई या अक्टूबर की पहली तारीख को 18 साल की उम्र पूरी कर चुका है, वह मतदाता सूची के किसी भी तरह के रिवीजन का इंतजार किए बिना वोटर के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने दबाव में यह फैसला लिया है।
अभिजीत दीपके ने चुनाव आयोग के फैसले को लेकर एक्स पर लिखा, ‘तो अब तक क्यों नहीं किया था?’ दीपके की इस एक्स पोस्ट पर कई तरह के रिएक्शन देखने को मिले हैं। उनके समर्थक रिप्लाई में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

 

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने क्या बताया

 

‘आईएएनएस’ की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि तय नियमों के तहत मतदाता सूचियों को नियमित रूप से अपडेट करने की प्रक्रिया में योग्य व्यक्ति अपना नाम जुड़वा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के साथ मतदाता के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए नियमों के मुताबिक व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना जरूरी है. साथ ही उसने निर्धारित तारीख पर 18 साल की उम्र पूरी कर ली हो, वह उस निर्वाचन क्षेत्र या मतदान क्षेत्र का सामान्य निवासी हो जहां अपना नाम दर्ज कराना चाहता है और मतदाता बनने के लिए अयोग्य घोषित न हो.

  • Related Posts

    CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द

    दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन…

    Continue reading
    जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज से दिल्ली पुलिस ने किया इनकार, प्रदर्शनकारियों पर लाठियां भांजने के आए थे कई वीडियो
    • TN15TN15
    • July 20, 2026

    जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन और संसद मार्च के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    • By TN15
    • October 18, 2026
    भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    • By TN15
    • October 18, 2026
    कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    • By TN15
    • October 18, 2026
    FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    • By TN15
    • October 17, 2026
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    • By TN15
    • October 17, 2026
    रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

    • By TN15
    • October 17, 2026
    ‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह