‘दावत में ज्यादा दे दिया…’, रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के सांसद रविकिशन के मौन पर चुटकी ली है। योगी ने कहा कि सांसद जी आज पता नहीं क्यों भाषण नहीं किए। लगता है आप लोगों को उन्होंने दावत में ज्यादा दे दिया है…आप लोग दावत में कितने लोग गए थे। उनके जन्मदिन… उन्होंने कहा कि आपलोग रविकिशन की फिल्में देखते हैं? उनकी फिल्में अच्छी लगती हैं या कालीबाड़ी के बाबा की…योगी आदित्यनाथ ने सभी को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने संसद सत्र के दौरान बाहर बोलते हुए मौन व्रत की बात कहकर ट्रोल हो गए थे। दूसरे दिन उन्होंने उंगली का इशारा करके मौन व्रत की बात कही थी. अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से इशारे-इशारे में ही चुटकी लेकर एक बार फिर रवि किशन के मौन पर निशाना साध दिया है। गोरखपुर के नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मी बाई पार्क में तिरंगा यात्रा के मंच से भी रवि किशन ने उद्बोधन नहीं दिया था।

 

 

सड़क का सीएम योगी ने किया लोकार्पण

 

 

आपको बताते चलें कि सीएम योगी मंगलवार पूर्वाह्न गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बंधा तक सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र नगर में एसटीपी के समीप स्थित मैदान में आयोजित किया गया था।

 

 

विकासकार्यों से बदलता दिखाई दे रहा गोरखपुर- सीएम योगी

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यों की श्रृंखला से अब बदलता गोरखपुर दिखाई दे रहा है ,यहां का हर मार्ग फोरलेन से जुड़ रहा है. बड़े पैमाने पर फ्लाईओवर और ओवरब्रिज बन रहे हैं. सतत हो रहे विकास कार्यों और इससे आई जीवन सुगमता से गोरखपुर की नई पहचान बनी है. सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक के जीवन में सुगमता हो।

सीएम योगी ने कहा कि इस क्षेत्र में बहुत पहले से लोग रह रहे थे. कई स्कूल भी यहां बने हुए हैं. सड़क संकरा होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से लगभग दो किलोमीटर तक इस सड़क के बन जाने से अनेक समस्याओं का समाधान हो गया है. इससे लोगों का आवागमन सुगम हुआ है, साथ ही जलभराव की समस्या भी समाप्त हुई है. उन्होंने कहा कि यह सड़क, आवागमन को सुगम बनाने का एक बेहतरीन मार्ग है।

 

 

‘वाराणसी, लखनऊ या नेपाल जाने के लिए शहर में अंदर जाने की जरूरत नहीं’

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रीन सिटी-माधोपुर बंधा तक नवनिर्मित सड़क का महत्व बताते हुए कहा कि इस मार्ग की कनेक्टिविटी से अब वाराणसी, लखनऊ, नेपाल, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बलरामपुर आदि स्थानों पर जाने वालों को शहर के अंदर जाने की जरूरत नहीं होगी।

योगी ने कहा कि राजघाट से होते हुए हाबर्ट बंधा-माधोपुर तटबंध फोरलेन हो रहा है। डोमिनगढ़ में फ्लाईओवर भी बनेगा. लोग यहां से होते हुए डोमिनगढ़ फोरलेन बाईपास पकड़कर कालेसर जाकर लखनऊ मार्ग पर पहुंच जाएंगे। ऐसे ही नेपाल, सोनौली की तरफ जाना हो तो महेसरा होकर जाने की सुविधा मिल जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा गोरखपुर के लोगों के लिए सरकार की तरफ से बहुत सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।

  • Related Posts

    महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

    मोदीनगर महर्षि प्रजापति शिक्षा समिति, शुक्रतीर्थ द्वारा मुल्तानीमल…

    Continue reading
    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

    आगरा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  

    दोस्त की हत्या के बाद सुसाइड, गोरखपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला 7वीं क्लास के स्टूडेंट का शव  

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

    व्यापारियों एवं उद्यमियों का अभिविन्यास एवं परिचय सम्मेलन एवं संवाद कार्यशाला

    NDA में जाने की अटकलों के पर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘हां, मेरे बारे में…’

    NDA में जाने की अटकलों के पर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘हां, मेरे बारे में…’

    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    ‘उज्जैन की शाही मस्जिद का एक हिस्सा टूटेगा’, इंदौर HC से मुस्लिम पक्ष को झटका

    आईएमएस नोएडा को कौशल आधारित शिक्षा के लिए मिला सम्मान

    आईएमएस नोएडा को कौशल आधारित शिक्षा के लिए मिला सम्मान