मधुबनी में एलजेपीआर के दो नेताओं की मौत से सनसनी, जहरीली शराब पीने की आशंका

 मधुबनी। मधुबनी में लोजपा(रा) के दो नेताओं की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। दोनों नेताओं की मौत के बाद से इलाके में हडकंप मच गई है। दोनों नेताओं के मौत के मामले में लोगों का कहना है कि इनकी मौत जहरीली शराब से हुई है। हालांकि मामले की पुष्टि अभी प्रशासनिक स्तर से नहीं की गई है। मृतक नेताओं में एक मधुबनी के लोजपा(रा) के बिस्फी प्रखंड अध्यक्ष ललितेश्वर पासवान हैं तो दूसरे आईटी सेल के जिला प्रवक्ता डॉ अमरजीत कुमार यादव।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों नेता मंगलवार की शाम साथ में थे और दोनों ने शराब पी थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक शव का पोस्टमार्टम करवाया है जबकि दूसरे की मौत की जानकारी से पुलिस इंकार कर रही है। मामले में बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह बिस्फी में स्थित एक नर्सिंग होम के संचालक और लोजपा(रा) के आईटी सेल के जिला प्रवक्ता अमरजीत यादव का शव उनके बेडरूम में उनके नर्सिंग होम के कर्मियों ने देखा। उस दौरान उनका शव आधा बेड पर था तो आधा लटका हुआ था जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी।
मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मामले में पुलिस ने कहा कि शव देखने से प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से मौत प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का असली कारण सामने आ जायेगा। वहीं दूसरी तरफ लोजपा(रा) के प्रखंड अध्यक्ष ललितेश्वर पासवान के मौत मामले में पुलिस ने थानाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है।
मामले में ललितेश्वर पासवान की पत्नी ने कहा कि वे रात में शराब पीकर आये थे। घर में उन्होंने खाना नहीं खाया और कहा कि खा पीकर आया हूं। कुछ देर बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई और उन्होंने पानी मांगा।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?