बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बिहार में फूटा गुस्सा

 हजारों की संख्या में सड़क पर उतरे लोग,  कई शहरों में दिखा जबरदस्त आक्रोश

 गया/कटिहार। गया- कटिहार: बांग्लादेश में हिंदुओं समेत अल्पसंख्यक समुदायों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बिहार के कई शहरों में आक्रोश रैली निकाली गई। बांग्लादेश में हो रहे अधिकारों के हनन को लेकर हिंदुओं ने भारत सरकार से एक्शन के लिए गुहार लगाई गई। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे कथित रूप से हिंदू, सिखो जैन, बौद्धों पर हो रहे जुल्म और हिंसा के खिलाफ गया में स्थित धरना स्थल गांधी मैदान में आक्रोशपूर्ण धरना दिया गया ।धरना पर बैठे वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार और हिंसा किया जा रहा है। इसके खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है। वह इसके लिए सरकार से मांग कर रहे थे कि जल्द से जल्द कार्रवाई कर अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे अत्याचार को बंद किया जाए । धरना पर बैठे धरनार्थी घटनाओं से संबंधित नारा लिखा तख्ती साथ लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
धरना में विभिन्न संगठन के लोग शामिल थे धरना पर सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार इस्कॉन मंदिर के धर्मगुरु जगदीश श्याम दास सहित युवा भाजपा नेता मनीष पंकज विभिन्न संगठन के लोग भारी संख्या में शामिल हुए सभी प्रदर्शनकारी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को रोकने के लिए भारत सरकार से हस्तक्षेप्ट करने की मांग कर रहे थे।
वहीं बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ कटिहार में सर्व हिंदू समाज के बैनर तले शांति मार्च निकला गया , राजेंद्र स्टेडियम से शुरू होकर यह मार्च समहारणलय के सामने पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया. इस दौरान हिंदू समाज से जुड़े प्रतिनिधियों ने एक स्वर में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि अब बहुत हो चुका है .अगर जल्द बांग्लादेश मे हिंदुओं पर अत्याचार बंद नहीं होता है तो आंदोलन को और धारदार करते हुए यह आक्रोश जुलूस में तब्दील हो जाएगा. हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर जल्द इस मामले पर पहल करने की मांग किया।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?