अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूरेशिया एफ्रो चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उत्तर भारत मीडिया प्रभारी बने वरिष्ठ पत्रकार हरीश चावला

कहा : अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर जो जिम्मेदारी मिली है उसे वह हर हाल में निभाऐंगे और पत्रकारिता के साथ-साथ मानवता और लोगों की भलाई के लिए संघर्षरत होकर करेंगे कार्य

करनाल, (विसु): जिले के वरिष्ठ पत्रकार हरीश चावला ने तरावड़ी क्षेत्र का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूरेशिया एफ्रो चैम्बर ऑफ कॉमर्स में उत्तर भारत का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति यूरेशिया एफ्रो चैम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने की है। डॉ. रोहित गुप्ता ने कहा कि हरीश चावला पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 30 वर्षो से निष्पक्ष और ईमानदारी से कार्य करते हुए जन सेवा कर रहे है। उनके इन्हीं कार्यो को देखते हुए उत्तर भारत में इस पद पर उनकी नियुक्ति की गई है। डॉ. रोहित गुप्ता ने कहा कि उत्तर भारत के सभी प्रदेशों में मीडिया प्रभारी नियुक्त करने की जिम्मेदारी भी हरीश चावला को दी गई है। डॉ. रोहित गुप्ता ने बताया कि यह संस्था 34 देशों में कार्यरत है। इस संस्था के कुछ देशों में अपने कार्यालय मौजूद है, जबकि बाकि देशों में कार्यालय खोले जा रहे है। यूरेशिया एफ्रो चैम्बर ऑफ कॉमर्स मानवता और लोगों के सहयोग के लिए ग्लोबल हयूमन राईटस एंड सोशल जस्टिस काऊंसिल, यू.एन ग्लोबल कॉम्पैक्ट तथा अफ्रीका फूड बास्केट फेडरेशन जैसे संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य कर रही है। जिसमें बच्चों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना, महिलाओं को काूननी सरंक्षण और उन्हें ट्रेनिंग देने के साथ-साथ उन्हें मदद पहुंचाना और गरीब बच्चों को कपड़े, खाना व अन्य जरूरी सेवाएं उपलब्ध करवाना भी शामिल है। हरीश चावला ने अपनी नियुक्ति पर महाकाल स्वामी कैलाश पुरी जी महाराज के साथ-साथ संस्था के चेयरमेन डॉ. रोहित गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। हरीश चावला ने कहा कि उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह हर हाल में निभाऐंगे और पत्रकारिता के साथ-साथ मानवता और लोगों की भलाई के लिए संघर्षरत होकर कार्य करेंगे।

तरावड़ी पत्रकार एकता मंच के साथ-साथ जिले के तमाम पत्रकारों ने दी हरीश चावला को बधाई : हरीश चावला ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन की महत्वपूर्ण उपलब्धि है बल्कि पूरे क्षेत्र व पत्रकार बिरादरी के लिए गर्व का विषय है। हरीश चावला की इस उपलब्धि पर तरावड़ी पत्रकार एकता मंच के साथ-साथ जिले के तमाम पत्रकारों ने उन्हें न केवल बधाई व शुभकामनाएं दी बल्कि कहा कि यह सम्मान हरीश चावला की निष्ठा, मेहनत और पत्रकारिता क्षेत्र में लंबे समय से किए गए उत्कृष्ट कार्यों का परिणाम है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्रीय पत्रकारिता को नई दिशा और पहचान मिलेगी। अंतर्राष्ट्रीय संस्था में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर वरिष्ठ पत्रकार हरीश चावला ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी का विषय है। यूरेशिया एफ्रो चैम्बर ऑफ कॉमर्स जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंच से जुडक़र मुझे उत्तर भारत की पत्रकारिता और समाज की आवाज को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं है, बल्कि तरावड़ी और करनाल के सभी पत्रकार साथियों एवं समाज के सहयोग का परिणाम है।

संस्था की वैश्विक पहचान : गौरतलब है कि यूरेशिया एफ्रो चैम्बर ऑफ कॉमर्स एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है, जो भारत समेत 34 देशों में अपनी शाखाओं के माध्यम से सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इनमें सिंगापुर, अमेरिका, यूके, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ब्राजील, मिस्र, यूएई, कैमरून, युगांडा, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका, तंजानिया, रूस, आयरलैंड, ओमान, केन्या, लाइबेरिया, नाइजीरिया, घाना सहित कई देश शामिल हैं। ऐसे में वरिष्ठ पत्रकार हरीश चावला का इस संस्था से जुडऩा भारत ही नहीं बल्कि उत्तर भारत के लिए भी गौरव की बात है।

अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूरेशिया एफ्रो चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उत्तर भारत के नवनियुक्त मीडिया प्रभारी वरिष्ठ पत्रकार हरीश चावला।

  • Related Posts

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’
    • TN15TN15
    • August 22, 2026

    अगले 15 दिन में इस्तीफे के अल्टीमेटम के…

    Continue reading
    दिल्ली के पानी में क्यों बढ़ रहा अमोनिया? CPCB की रिसर्च में सामने आई वजह
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    दिल्ली के पानी में अमोनिया के बढ़ते स्तर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    निशांत कुमार संभालेंगे नेतृत्व! नीतीश की विरासत पर दावा ठोकने वाले उपेंद्र कुशवाहा को JDU से मिला सियासी जवाब

    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    • By TN15
    • August 22, 2026
    जयपुर: NTA की एक और परीक्षा में गड़बड़ी! बिजली गुल होने से नहीं चले कंप्यूटर

    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    • By TN15
    • August 22, 2026
    आरोप और इस्तीफे की मांग पर बोले मनन मिश्रा- ‘बेतुकी और बकवास बातें…’

    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    • By TN15
    • August 22, 2026
    श्रीकृष्ण की शरण में एक्ट्रेस स्नेहा वाघ, टूटी 2 शादियों के बाद चुना आध्यात्म, बोलीं- इंसानों की जरूरत नहीं

    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    • By TN15
    • August 22, 2026
    पाकिस्तान में बढ़ा मुनीर का दबदबा, नई मिलिट्री कमांड में मिली ‘सारी ताकत’, क्या भारत के लिए चिंता का सबब

    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?

    • By TN15
    • August 22, 2026
    कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?