‘ग्रीनलैंड में भेजो NATO की सेना’, मैक्रों की मांग पर भड़के ट्रंप के मंत्री!

फ्रांस ने ग्रीनलैंड में नाटो के सैन्य अभियान की मांग करते हुए इसमें पूर्ण योगदान देने का दावा किया है। इस बयान को लेकर जब दावोस में ट्रंप के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से सवाल किया गया तो उन्होंने फ्रांस के खस्ताहाल बजट की ओर ध्यान देने की सलाह दे डाली।

स्थानीय मीडिया ने बुधवार को मैक्रों के कार्यालय के हवाले से ये जानकारी दी। बताया कि उन्होंने ग्रीनलैंड में नाटो अभ्यास की मांग उठाई है। उनकी इस मांग को लेकर जब दावोस में अमेरिका के वित्त मंत्री बेसेंट से सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मेरी तो यही सलाह है कि मैक्रों को अपने देश के आर्थिक हालात की फिक्र होनी चाहिए। उन्हें अपनी जनता की चिंता करनी चाहिए, खस्ताहाल बजट की ओर ध्यान देना चाहिए। मैक्रों का नाटो अभ्यास बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को विश्व आर्थिक मंच का इस्तेमाल यूरोपीय विरोध के बावजूद ग्रीनलैंड को हासिल करने की अपनी कोशिश को तेज करने के लिए कर सकते हैं।

मंगलवार को दावोस में मैक्रों ने कहा था कि यूरोप धमकियों के आगे नहीं झुकेगा और न ही डरेगा। यह ट्रंप की उस धमकी की कड़ी आलोचना थी जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर यूरोप उन्हें ग्रीनलैंड पर कब्जा नहीं करने देता है तो वह भारी टैरिफ लगाएंगे। मैक्रों ने टैरिफ को ‘बेवकूफाना’ और ‘अनावश्यक आक्रामकता’ बताया था. साथ ही ट्रंप के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ को संयुक्त राष्ट्र (United Nations, UN) का विकल्प मानने से भी इनकार कर दिया था।

दावोस में नाटो नेताओं ने चेतावनी दी है कि ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की रणनीति गठबंधन को खतरे में डाल सकती है। मंगलवार को, ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और नाटो के सेक्रेटरी जनरल मार्क रुटे द्वारा भेजे गए टेक्स्ट मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें दोनों नेताओं ने उनके शांति प्रयासों की सराहना की थी।

  • Related Posts

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर और आतंकवाद के मुद्दे…

    Continue reading
    चीन के जिस लैब में बना था कोरोना वायरस, यूएस साइंटिस्ट ने की थी उसकी फंडिंग? 
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    पूरी दुनिया को झकझोर देने वाली कोरोना महामारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल गांधी के जन्मदिन पर संजय राउत की बड़ी भविष्यवाणी, 2029 का जिक्र कर कह दी ऐसी बात

    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    UN के मंच से PAK को बताया राक्षस, कौन हैं भारत की बेटी अनुपमा सिंह, KPMG से UPSC तक का सफर

    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    • By TN15
    • June 19, 2026
    हरिद्वार भूमि खरीद घोटाला: धामी सरकार का एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन DM पर होगी कार्रवाई

    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    अब IPL में होगी युवराज सिंह की एंट्री, इस टीम के बनेंगे ‘कोच’ 

    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    • By TN15
    • June 19, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर: एक करोड़ मुआवजा, सरकारी नौकरी, सम्राट सरकार से जन सुराज की बड़ी मांग

    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राज्यसभा में NDA का दबदबा, 150 सीटों तक पहुंचा आंकड़ा; दो-तिहाई बहुमत से अब सिर्फ 13 सीट दूर