खुशियाँ देख पड़ोस की

कैसा पास-पड़ोस है, किंचित नहीं तमीज।
दया दर्द पर कम हुई, ज्यादा दिखती खीज।।

ऐसा आस पड़ोस है, अपने में मशगूल।
गायब है सद्भावना, जमी मनों पर धूल।।

थाना बना पड़ोस में, गूँजा एक सवाल।
सौरभ कैसे हो गए, सारे लोग दलाल।।

होती कहाँ पड़ोस में, पहले जैसी बात।
दरवाजे अब बंद है, करते भीतर घात।।

सौरभ पास पड़ोस का, हम भी दे कुछ ध्यान।
हो जीवन आनंदमय, रखे यही अरमान।।

सुविधाओं के फेर में, कैसा हुआ समाज।
क्या-क्या हुआ पड़ोस में, नहीं पता ये आज।।

सिसक रही संवेदना, मानवता की पीर।
भाव शून्य मन भावना, सुप्त पड़ोस जमीर।।

आदत डालो प्रेम की, माया, ईर्ष्या त्याग।
खुशियाँ देख पड़ोस की, भर हृदय अनुराग।।

आकर बसे पड़ोस में, ये कैसे अनजान ।
दरवाजे सब बंद है, और’ बैठक वीरान ।।

डॉ. सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

     तख्तापलट की आहट …
    • TN15TN15
    • August 3, 2026

    संसद की दीवारों से कैसी सुगबुगाहट है ..…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • August 12, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 344वीं किसान पंचायत संपन्न

    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    • By TN15
    • August 12, 2026
    ‘राहुल गांधी के रूप में जिन्ना..’: बीजेपी MP ने कांग्रेस नेतृत्व पर लगाया बेहद गंभीर आरोप- डूब मरना चाहिए

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    लखनऊ में 1 साल से फरार विदेशी महिला गिरफ्तार, पहचान बदलने के लिए कराई सर्जरी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    36 साल बाद कश्मीरी पंडितों की हत्यारोपियों पर शिकंजा! 9 जगहों पर छापेमारी

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    ‘उत्तर देने को तैयार हूं, विपक्ष…’, अमित शाह ने स्पीकर को पत्र लिख चला बड़ा दांव

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप

    हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप