गोरौल अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसडीओ की छापेमारी

 सरकारी कागजात किए गए जब्त

वैशाली । वैशाली जिले के गोरौल अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार और निजी लोगों द्वारा अपने घरों में सरकारी कागजात रखने की शिकायत पर रविवार शाम एसडीओ किशलय कुशवाहा (आईएएस) के नेतृत्व में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। टीम में कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचलाधिकारी अंशु कुमार, और अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह शामिल थे।

छापेमारी के दौरान हरशेर और महमदपुर गांवों में कई निजी मकानों की तलाशी ली गई, जहां से अवैध रूप से रखे गए सरकारी कागजात जब्त किए गए। सूत्रों के अनुसार, इन इलाकों में सरकारी सर्वेक्षण के नाम पर कई गिरोह सक्रिय हो गए हैं, जो भोले-भाले लोगों को फर्जी कागजात बनाने के बहाने ठग रहे हैं। दाखिल-खारिज के मामलों में भी भारी रकम वसूली जा रही है। अंचल कार्यालय द्वारा रुपए लेकर कई फर्जी कागजात तैयार करने की सूचना के बाद एसडीओ कुशवाहा ने कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर छापेमारी की।

अंचलाधिकारी अंशु कुमार ने बताया कि बिचौलियों की पहचान की जा रही है। जप्त किए गए कागजातों की जांच के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?