सासाराम उपद्रव : ‘बेटी की शादी के लिए रखे गहने जला दिए… घर भी फूंक डाला, अब पलायन के अलावा कोई रास्ता नहीं’  

Sasaram Violence : सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के बाद जिले में हालात बिगड़ गए हैं। दो गुटों में फायरिंग और पथराव के बाद कई घरों में आग लगा दी गई। अब पीड़ित परिवार को घर में रहना सुरक्षित नहीं लग रहा। वो पलायन की बात कर रहे हैं।

सासाराम। बिहार के सासाराम में रामनवमी के जुलूस के बीच उपद्रव ने पूरे जिले में तनाव फैला दिया। खबर है कि सासाराम में दो गुटों में फायरिंग पत्थरबाजी और घरों में आग लगाए जाने के बाद पीड़ित परिजन पलायन को मजबूर हो गए हैं। सासाराम में एक पीड़ित परिवार ने जो आरोप लगाए हैं वो काफी चौंकाने वाले हैं। उधर सासाराम में दो गुटों के बीच फायरिंग-पत्थरबाजी और अगलगी के बाद अभी भी तनाव बरकरार है। वहीं रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत कुमार लगातार कैंप किए हुए हैं। आज यानी एक अप्रैल को भी सासाराम में दुकानें बंद है। इलाके में धारा 144 लागू है। वहीं इंटरनेट सेवा रोहतास जिला में पूरी तरह से बंद है।

सासाराम में ऐसे ही एक पीड़ित परिवार से पत्रकारों ने बात की। इन लोगों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए। एक पीड़ित महिला के मुताबिक ‘ज्यादा पसंद यही करेंगे कि अब हमलोग यहां रहके क्या करेंगे। इनकी पांच लड़कियां हैं।’

एक महिला ने इस दौरान पुलिस पर ही बड़ा आरोप लगाया। इस महिला के मुताबिक ‘मेरी दो लड़की का दहेज था, सारा जेवर था मेरी लड़की का। पुलिस बोली कि निकल जाओ, तुम लोग ताला क्यों लगा रही हो। छोड़ दो, जबकि हमलोग ताला लगा रहे थे। हमलोग इधर गए उधर पुलिस घर में आग लगवा दी। बम मारा सब, पेट्रोल छींट कर पूरा घर में आग लगा दिया। मेरी पांच लड़की है, मैं कहां जाऊं, मेरी दो लड़की के दहेज का सामान रखा था। ‘

इस दौरान एक दूसरी महिला ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इस महिला ने कहा कि ‘ पुलिस ने हमसे कहा कि – आग लगा कर तुमलोग ढोंग मचा रही है। अपने घर को खुद जला के तुमलोग बदमाशी कर रही है। तुमलोग बहाना बना रही है।’

सासाराम में हिंसा के बाद जगह-जगह तबाही के निशान दिख रहे हैं। उपद्रवियों ने घरों से सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया। एक घर का वॉशिंग मशीन वहां से काफी दूरी पर तोड़ फोड़ कर फेंका हुआ मिला।

अब तक 45 लोग गिरफ्तार- बिहार पुलिस

बिहार पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि ‘नालंदा के बिहारशरीफ एवं रोहतास के सासाराम में स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है। नालंदा एवं रोहतास में दो-दो प्राथमिकी दर्ज कर असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए क्रमशः 27 एवं 18 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है।’ हालांकि पलायन वाली बात पर पुलिस या प्रशासन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सासाराम उपद्रव : ‘बेटी की शादी के लिए रखे गहने जला दिए… घर भी फूंक डाला, अब पलायन के अलावा कोई रास्ता नहीं’
Sasaram Violence : सासाराम में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए उपद्रव के बाद जिले में हालात बिगड़ गए हैं। दो गुटों में फायरिंग और पथराव के बाद कई घरों में आग लगा दी गई। अब पीड़ित परिवार को घर में रहना सुरक्षित नहीं लग रहा। वो पलायन की बात कर रहे हैं।

सासाराम: बिहार के सासाराम में रामनवमी के जुलूस के बीच उपद्रव ने पूरे जिले में तनाव फैला दिया। खबर है कि सासाराम में दो गुटों में फायरिंग पत्थरबाजी और घरों में आग लगाए जाने के बाद पीड़ित परिजन पलायन को मजबूर हो गए हैं। सासाराम में एक पीड़ित परिवार ने जो आरोप लगाए हैं वो काफी चौंकाने वाले हैं। उधर सासाराम में दो गुटों के बीच फायरिंग-पत्थरबाजी और अगलगी के बाद अभी भी तनाव बरकरार है। वहीं रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत कुमार लगातार कैंप किए हुए हैं। आज यानी एक अप्रैल को भी सासाराम में दुकानें बंद है। इलाके में धारा 144 लागू है। वहीं इंटरनेट सेवा रोहतास जिला में पूरी तरह से बंद है।

सासाराम में ऐसे ही एक पीड़ित परिवार से पत्रकारों ने बात की। इन लोगों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए। एक पीड़ित महिला के मुताबिक ‘ज्यादा पसंद यही करेंगे कि अब हमलोग यहां रहके क्या करेंगे। इनकी पांच लड़कियां हैं।’

एक महिला ने इस दौरान पुलिस पर ही बड़ा आरोप लगाया। इस महिला के मुताबिक ‘मेरी दो लड़की का दहेज था, सारा जेवर था मेरी लड़की का। पुलिस बोली कि निकल जाओ, तुम लोग ताला क्यों लगा रही हो। छोड़ दो, जबकि हमलोग ताला लगा रहे थे। हमलोग इधर गए उधर पुलिस घर में आग लगवा दी। बम मारा सब, पेट्रोल छींट कर पूरा घर में आग लगा दिया। मेरी पांच लड़की है, मैं कहां जाऊं, मेरी दो लड़की के दहेज का सामान रखा था। ‘

इस दौरान एक दूसरी महिला ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इस महिला ने कहा कि ‘ पुलिस ने हमसे कहा कि – आग लगा कर तुमलोग ढोंग मचा रही है। अपने घर को खुद जला के तुमलोग बदमाशी कर रही है। तुमलोग बहाना बना रही है।’

सासाराम में हिंसा के बाद जगह-जगह तबाही के निशान दिख रहे हैं। उपद्रवियों ने घरों से सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया। एक घर का वॉशिंग मशीन वहां से काफी दूरी पर तोड़ फोड़ कर फेंका हुआ मिला।

अब तक 45 लोग गिरफ्तार- बिहार पुलिस

बिहार पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है कि ‘नालंदा के बिहारशरीफ एवं रोहतास के सासाराम में स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है। नालंदा एवं रोहतास में दो-दो प्राथमिकी दर्ज कर असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए क्रमशः 27 एवं 18 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है।’ हालांकि पलायन वाली बात पर पुलिस या प्रशासन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

  • Related Posts

    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    2023 में चुनाव आयुक्तों के खिलाफ कोई एफआईआर…

    Continue reading
    SIR प्रक्रिया पर बवाल पर आया चुनाव आयोग का जवाब – कहा – सभी काम कानून के मुताबिक हुए 

    एसआईआर प्रक्रिया को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    विपक्ष के एकजुट होकर बिना सड़कों पर उतरे दबाव में नहीं आएगी सरकार!

    Special on Poona Pact Day : पूना पैक्ट और उसके प्रतिकूल प्रभावों का मुकाबला करने की दलित राजनीति

    “ काजल कोठा “ किताब को समाजवादी चिंतक प्रो . राज कुमार जैन दिया आशीष

    मुस्लिम महिलाओं में उठी पिता की सम्पत्ति में हक़ मिलने की आवाज, सुप्रीम कोर्ट में दायर की PIL, CJI की बेंच ने मांगा जवाब

    काला बुधवार : नोएडा, हैदराबाद और पुणे में बस अग्निकांड : कई की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन