जामुड़िया में दुर्गा पूजा से पहले साड़ी वितरण कार्यक्रम, विधायक हरेराम सिंह ने दी जरूरतमंद महिलाओं को सौगात

जामुड़िया: दुर्गा पूजा से पहले आज जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत मदन तोड़ इलाके में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विधायक हरेराम सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियां वितरित की गईं। इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी सुब्रतों अधिकारी, युवा टीएमसी नेता प्रेमपाल सिंह समेत टीएमसी के अन्य नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां प्रदान की गईं।

विधायक हरेराम सिंह ने अपने संबोधन में बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार पूरे राज्य में “बसन परो मां” योजना के तहत दुर्गा पूजा से पहले जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान लोग अपने परिवार की महिलाओं के लिए नए वस्त्र लाते हैं, लेकिन समाज के कुछ वर्गों में आज भी ऐसे लोग हैं जो आर्थिक रूप से इतने सक्षम नहीं हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस पहल का उद्देश्य ऐसे परिवारों को दुर्गा पूजा की खुशियों में शामिल करना है। विधायक ने उपस्थित महिलाओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दीं और सभी के लिए मंगलमय त्योहार की कामना की।

  • Related Posts

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

    Continue reading
    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे