रानीगंज के प्रतिभाशाली स्पंदन मुखर्जी ने जिला स्तरीय यंत्रसंगीत प्रतियोगिता में तीसरी बार जीता चैंपियन का खिताब

रानीगंज- रानीगंज कोयलांचल शहर के प्रतिभाशाली युवा स्पंदन मुखर्जी ने जिला स्तर की यंत्रसंगीत प्रतियोगिता में एक बार फिर अपनी महारत साबित की और तीसरी बार चैंपियन बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। शुक्रवार को आसनसोल के धारका एन.सी. लाहिड़ी विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय स्टोरीओ कला उत्सव 2024 में स्पंदन ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
इस प्रतियोगिता में एकल और समूह यंत्रसंगीत, गायन,दृश्यकला,नाट्यकला,और पारंपरिक कहानी कहने जैसे विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें स्पंदन ने लगभग 40 प्रतियोगियों को पछाड़कर जीत हासिल की। विज्ञान के छात्र और बहेतरीन बांसुरी वादक स्पंदन मुखर्जी,जो पहले ही कोयला क्षेत्र में संगीत के जादूगर के रूप में प्रसिद्ध हो चुके हैं,ने इस बार राष्ट्रगान पर बेहतरीन बांसुरी वादन से सबका दिल जीत लिया।
स्पंदन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खनन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले स्पंदन ने 14 वर्ष की आयु में 52 हार्मोनिका की धुनों को संयोजित कर ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में अपना नाम दर्ज कराया था। वह ऑल इंडिया लेवल पर बांसुरी वादन में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर चुका है और ‘गंधर्व प्रज्ञा’ और ‘वाद्य भूषण’ की उपाधियों से सम्मानित हो चुका है। खनन क्षेत्र के लोगों को विश्वास है कि स्पंदन राज्य स्तर पर भी अपना कौशल दिखाकर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।

  • Related Posts

    जंगली जानवरों का आतंक, वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करे

    जंगली सुअर, नीलगाय और बंदरों से फसलों के…

    Continue reading
    2 अक्टूबर को इंदौर में होगा संयुक्त किसान मोर्चा का मध्य प्रदेश का राज्य सम्मेलन

    30 से अधिक किसान संगठनों के नेताओं ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे