गौरा विधानसभा चुनाव से हटे संतोष सहनी, तेजस्वी यादव बोले ने कहा वह भी हमारे 

गौरा। गौरा बौराम विधानसभा सीट से वीआईपी के प्रत्याशी संतोष सहनी चुनावी मैदान से हट गए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि यह उनका फैसला है। हम उनका समर्थन करते हैं, क्योंकि हम उनसे अलग नहीं हैं।

एक तरफ तेजस्वी यादव ने अपने साथी दल के प्रत्याशी के लिए ऐसा बयान दिया है तो दूसरी ओर नीतीश कुमार की जेडीयू की ओर से हमला किया गया है। संतोष सहनी के पीछे हटने पर जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा, “वीआईपी ने राजनीतिक आत्मसमर्पण कर दिया है। आप उम्मीदवार देकर बाद में नामांकन वापस ले रहे हैं, किसके दबाव में नामांकन वापस ले रहे हैं? अति पिछड़ा को दंड-बैठक करा देगा। अति पिछड़ा के साथ राजनीतिक अनाचार हो ये तेजस्वी यादव की राजनीतिक सामंत की एक प्रक्रिया है।

फ्रेंडली फाइट जैसी थी स्थिति

दरअसल, दरभंगा जिले की गौरा बौराम विधानसभा सीट पर महागठबंधन के घटक दलों आरजेडी और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के बीच फ्रेंडली फाइट जैसी स्थिति थी।  आरजेडी के टिकट पर यहां से अफजल अली खान ने अपना नामांकन दाखिल किया, जबकि संतोष सहनी विकासशील इंसान पार्टी से चुनाव मैदान में खड़े थे। हालांकि, पहले चरण की वोटिंग से पहले संतोष सहनी चुनाव मैदान से हट गए हैं। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने बीते बुधवार को अपने भाई की उम्मीदवारी वापस लेने की घोषणा की थी।

गौरा बौराम से भले वीआईपी के प्रत्याशी ने चुनावी मैदान से अपना हाथ खींच लिया लेकिन पहले चरण में पांच ऐसी सीटें हैं जहां महागठबंधन में फ्रेंडली फाइट होनी है. बिहारशरीफ, राजापाकर और बछवाड़ा में CPI और कांग्रेस के बीच, वैशाली में RJD और कांग्रेस के बीच एवं बेलदौर में IIP और कांग्रेस के बीच लड़ाई है।

  • Related Posts

    मोना, मसूद और परगट के सामने संगठन बनाने और विश्वास जीतने की बड़ी चुनौती!

    यूपी में ब्राह्मण-मुस्लिम साधने को आराधना और मसूद…

    Continue reading
    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर दौरे के दौरान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश