BJP में तो नहीं लेकिन क्या सपा में जा सकते हैं संजय सिंह? खुद ही दिया ऐसा जवाब

आप आदमी पार्टी ने बीते दिनों बड़ी टूट झेली है. पार्टी के सात राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हो गए। मौजूदा वक्त में तीन सांसद आप के पास बचे हैं। इनमें से एक संजय सिंह हैं जो राज्यसभा के सदस्य हैं। संजय सिंह साफ कर चुके हैं कि वो बीजेपी में कभी नहीं जाएंगे, लेकिन जब उनसे सवाल किया गया कि क्या अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में वो शामिल हो सकते हैं, इसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।

 

आप के नेताओं से पारिवारिक संबंध हैं- संजय सिंह

 

संजय सिंह ने साफ किया कि आम आदमी पार्टी उनके लिए सबसे अच्छी पार्टी है। पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए राज्यसभा सांसद ने कहा कि उन्होंने उन्हें दो बार राज्यसभा में भेजा. संजय सिंह ने कहा कि पार्टी नेताओं से उनके पारिवारिक संबंध हैं. हालांकि, उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि अखिलेश यादव से भी उनके संबंध अच्छे हैं लेकिन वो आम आदमी पार्टी में ही रहेंगे। अनकोट से बातचीत में उन्होंने ये बातें कही।

विपरीत परिस्थिति में और मज़बूती से लड़ेंगे- संजय सिंह

आम आदमी पार्टी की यूपी यूनिट ने एक्स पोस्ट में संजय सिंह के बयान को लिखा, “जिस पार्टी को बनाया, जिसे आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात मेहनत की, उसके प्रति मेरी निष्ठा अडिग है. आम आदमी पार्टी मेरा परिवार है. मैं पूरी ईमानदारी से अपने दल के साथ हूं और उसी के लिए काम करता रहूंगा. हम हर विपरीत परिस्थिति में और मज़बूती से लड़ेंगे।

‘आम आदमी पार्टी सिर्फ एक दल नहीं, एक विचारधारा’
संजय सिंह ने ये भी कहा, “आम आदमी पार्टी सिर्फ एक दल नहीं, एक विचारधारा है। दिल्ली में बिजली-पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमने जो क्रांति की, वही काम भगवंत मान जी की सरकार पंजाब में कर रही है. हम हर डर और चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं, क्योंकि हमारा एकमात्र लक्ष्य जनसेवा है।

  • Related Posts

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा…

    Continue reading
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मणिपुर हिंसा के दौरान जबरदस्त बवाल, 4 की मौत के बाद मुख्यमंत्री आवास पर ले गए शव!

    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

    • By TN15
    • October 19, 2026
    भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा! 

     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    • By TN15
    • October 19, 2026
     चंबल नदी पर बनेगा हैंगिग ब्रिज, जलीय जीवों की सुरक्षा के लिए नदी के अंदर नहीं बनेंगे पिलर!

    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    मूसलाधार बारिश में कैसे जलेगा रावण ? 17 घंटे के भीतर 13 राज्यों में भारी बारिश!

    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    • By TN15
    • October 19, 2026
    तेजप्रताप यादव के घर पूजा में सारी लालू फैमिली, सिर्फ तेजस्वी यादव नहीं आए!

    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत

    • By TN15
    • October 19, 2026
    Opinion: दवाएं सस्ती करना काफी नहीं, भारत में गैर जरूरी दवाएं लिखने, ज्यादा जांच कराने की आदत