संजय झा हो सकते हैं जदयू के कार्यकारिणी राष्ट्रीय अध्यक्ष

राम नरेश

पटना। नयी दिल्ली मे शनिवार से शुरू जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे राज्यसभा सांसद संजय झा को पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। बैठक मे देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य की समीक्षा और दूसरे राज्यों में पार्टी के विस्तार किए जाने पर चर्चा के अलावा 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार कार्यकारिणी की बैठक से पहले सुबह 10 बजे से राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक भी होगी। अब तक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार कुछ न कुछ नया निर्णय लेते रहे हैं। इस बार माना जा रहा है कि संजय झा को पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

संजय झा केंद्र मे मंत्री पद के भी दावेदार थे, लेकिन सवर्ण जाति से आने वाले ललन सिंह के मंत्री बनने की वजह से संजय झा के लिए जातीय समीकरणों के लिहाज से मंत्री बनना सम्भव नहीं हुआ। बिहार मे नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन से अलग कर बीजेपी की मदद से एनडीए में लाने और बिहार में एनडीए सरकार बनाने में भी संजय झा की बड़ी भूमिका रही है।

पहले बीजेपी में होने और बीजेपी नेताओं से अच्छे सम्बन्ध होने की वजह से भी संजय झा जेडीयू और बीजेपी के बीच एक कड़ी का काम करते रहे हैं। संजय झा नीतीश कुमार के काफी खास जेडीयू नेताओं में से एक हैं। वो राज्यसभा में जेडीयू संसदीय दल के नेता भी बनाए गए हैं।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिये वो कई नेताओं के साथ पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते वो बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कार्यकारिणी की बैठक में पटना से पार्टी के कई नेताओं का दिल्ली पहुंचना जारी है। कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य की समीक्षा औग दूसरे राज्यों में पार्टी के विस्तार किए जाने पर चर्चा होगी।

इसके अलावा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, सांसद संजय झा और दिलेश्वर कामत के अलावा तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे, जहां बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगेगी।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    • By TN15
    • June 14, 2026
    रूहेला राजपूत समाज, मोदीनगर द्वारा मीठा जल वितरण सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन

    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    • By TN15
    • June 14, 2026
    आखिर कब तक यह संघर्ष…?

    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    • By TN15
    • June 14, 2026
    यमुना की स्वच्छता का संकल्प: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रेरणादायक पहल

    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    • By TN15
    • June 14, 2026
    पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू, गौतम बुद्ध नगर द्वारा भीषण गर्मी में राहत हेतु निःशुल्क मीठे शरबत एवं जल वितरण कार्यक्रम आयोजित

    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    • By TN15
    • June 13, 2026
    नागौद राजघराना : बाबा राजा की एक पत्नी ने दूसरी को मारी गोली

    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह

    • By TN15
    • June 13, 2026
    लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह