संजय दत्त फिर बल्लू बन बड़े पर्दे पर मचाएंगे आतंक, बोले-जेल में मिला खलनायक के सीक्वल का आइडिया

1993 में रिलीज हुई कल्ट क्लासिक फिल्म खलनायक में संजय दत्त ने बल्लू का आइकॉनिक किरदार निभाया था. अब वो एक बार फिर इस कैरेक्टर में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. शुक्रवार को एक्टर ने खलनायक रिटर्न्स की घोषणा की.

संजय दत्त ने शुक्रवार को मुंबई में एक इवेंट के दौरान बताया कि उनकी कंपनी डाइमेंशन मोशन पिक्चर्स और प्रोड्यूसर अक्षा कंबोज की कंपनी एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट ने फिल्ममेकर सुभाष घई और उनकी कंपनी मुक्ता आर्ट्स से इस आइकॉनिक एक्शन क्राइम फिल्म के दूसरे पार्ट के राइट्स को खरीदा है.

आपको बता दें 1993 में रिलीज हुई खलनायक में संजय दत्त के संग माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ अहम भूमिका में नजर आए थे.इवेंट के दौरान खलनायक रिटर्न्स का एक छोटा सा टीजर रिलीज किया गया.पीटीआई के अनुसार इस फिल्म में संजय दत्त अपने आइकॉनिक कैरेक्टर बल्लू को एक नए, रफ-टफ अंदाज में निभाते हुए नजर आएंगे.

इवेंट के दौरान संजय दत्त ने खलनायक के डायरेक्टर सुभाष घई का शुक्रिया अदा दिया.संजय दत्त ने कहा,’खलनायक का सफर बहुत लंबा रहा है औऱ सुभाष जी के बिना ये संभव नहीं था. वो एक लीजेंड हैं और एंटरटेनमेंट की दुनिया के बड़े नाम हैं. वो इस खलनायक का भी हिस्सा रहेंगे.’

संजय दत्त ने बताया कि उन्हें खलनायक के सीक्वल का आइडिया 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में जेल की सजा काटने के दौरान आया था.एक्टर ने कहा,’जेल में मैंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वो इसे देखना चाहेंगे. करीब 4,000 कैदियों ने कहा कि वो जरूर देखेंगे. फिर सभी से मैंने इस पर एक-एक पेज लिखने को कहा. उन 4,000 पेज को पढ़ने में मुझे काफी समय लगा. जब मैं पैरोल पर बाहर आया, तो मैंने सुभाष सर से इसे देखने के लिए कहा.उसके बाद उन्होंने कहा कि इस पर फिल्म बननी चाहिए.’

सुभाष घई ने भी इवेंट के दौरान सीक्वल के आइडिया की तारीफ की. उन्होंने कहा,’ये संजू और मान्यता की इच्छा और जुनून था कि इसे बनाया जाए. मुझे पूरा भरोसा है कि ये पहले से बेहतर होगी. मैं हमेशा हर तरह की हेल्प करने के लिए तैयार हूं.’

  • Related Posts

    नेटफ्लिक्स पर आते ही छा गई ये कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म, ‘कारा’ जैसी बड़ी फिल्मों को पछाड़ नंबर 1 पर जमाया कब्जा

    Netflix Movie: दुनिया के सबसे मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म…

    Continue reading
    ‘अगर मुझे आगे मौका…’, क्या राजनीति में कदम रखने वाली हैं भूमि पेडनेकर? बोलीं- मेरे खून में देश की सेवा है

    भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    • By TN15
    • June 6, 2026
    अभिजीत दीपके ने ‘डर की राजनीति’ को बताया चुनौती

    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    • By TN15
    • June 6, 2026
    छोटे एवं मध्यम समाचार पत्रों को सरकारी विज्ञापनों में उचित हिस्सेदारी देने की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर संजय राउत का पोस्ट, ‘जिन्हें हम देश का भविष्य…’

    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    • By TN15
    • June 6, 2026
    कानपुर ब्लाइंड मर्डर केस में 15 साला पुराना दोस्त निकला हत्यारा, बुर्का पहनकर रची थी साजिश

    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    • By TN15
    • June 6, 2026
    Khan Sir Surrender: खान सर से जुड़ी बड़ी खबर, गोलीकांड मामले में कोर्ट में किया सरेंडर

    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे

    • By TN15
    • June 6, 2026
    जंतर-मंतर पर बवाल: कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन पर छिड़का ‘हिट’ स्प्रे