श्रीरामलीला के माध्यम से सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार होगा

22 सितंबर से सेक्टर-62 स्थित रामलीला मैदान में रामलीला का होगा मंचन

देव मणि शुक्ल

नोएडा श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के तत्वावधान में शिवा कला लोक कल्याण समिति के पचपन सर्वश्रेष्ठ कलाकारों ‌द्वारा सेक्टर-62,नोएडा के रामलीला मैदान में दिनांक:२२ सितंबर से दिनांक:०३ अक्तूबर तक श्री रामलीला का मंचन किया जायेगा।
श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने कहा कि हमें जीवन में अगली पीढ़ी को अगर कुछ देना है तो श्री रामलीला के मंचन से उत्तम कोई कार्य नहीं हो सकता है।यह धन-संपत्ति से भी ज्यादा नरुपी है। इस पूरे ब्रहमांड में हम मनुष्यों के लिए भगवान श्री राम से बड़ा चरित्र अभी तक दर्शाया नहीं गया है।यह हमारे लिए बहुत ही सौभाग्य का विषय है कि सनातन संस्कृति ने दशहरा महोत्सव के माध्यम से भगवान श्रीराम की लीलाओं के साथ हम सामान्य जनमानस को अपने परिवारों के साथ जुड़ने का सौभाग्य दिया है।श्रीराम मित्र मंडल नोएडा इसमें अग्रणी है।उन्होंने बताया कि सेक्टर-६२ के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला में मुरादाबाद की मंडली शिवाकला लोक कल्याण समिति के पचपन से ज्यादा कलाकार 150 फीट लंबा,50 फीट चौड़ा और 6 फीट ऊंचा दो मंजिला स्टेज पर आधुनिक प्रकाश एवं ध्वनि के अ‌द्भुत मिश्रण के साथ रामलीला का प्रस्तुतीकरण करेंगे।इस बार नोएडावासी एवं क्षेत्रवासी अत्यधिक आनंदित करने वाली ज्ञानवर्धक रामलीला का आनंद लेंगे।
समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि इस भव्य रामलीला के मुख्य आकर्षण में विभिन्न स्टाल, फूड कोर्ट,शानदार एवं भव्य झूलों के साथ सुनियोजित मेले का आयोजन होगा।समिति के चेयरमैन उमाशंकर गर्ग ने बताया कि दशहरा महोत्सव पर रावण का 70 फीट, कुंभकरण का 65 फीट और मेघनाद का 60 फीट के पुतले बनाए जा रहे हैं और उनके दहन के साथ भव्य आतिशबाजी की जाएगी।
समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंगलाल गुप्ता और सतनारायण गोयल ने बताया कि श्रीराम बारात शोभायात्रा के माध्यम से पूरे शहर में सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जायेगा।भगवानराम,श्रीलक्ष्मण,श्रीभरत, श्रीशत्रुघ्न,राजा दशरथ,गुरु वशिष्ठ,गुरु विश्वामित्र,भगवान परशुराम,महाराजा अग्रसेन की झांकियों से पूरा शहर सनातनमय हो जायेगा।शोभायात्रा के आयोजन समिति के सदस्य पवन गोयल,अनिल गोयल,एसएमगुप्ता एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग ने बताया कि शहर में लगभग दो दर्जन स्थानों पर शोभायात्रा का स्वागत होगा।शोभायात्रा २६ सितंबर को दोपहरबाद 01.00 बजे सेक्टर-20 के हनुमान मंदिर से निकाली जाएगी,जो विभिन्न सेक्टरों से होते हुए रामलीला स्थल पहुंचेगी।

  • Related Posts

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    ग्रेटर नोएडा। किसान सभा की लगातार मांग और…

    Continue reading
    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    नोएडा। नयाबास सेक्टर 15 नोएडा के सरकारी स्कूल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!